अप्रैल 2022 में निसान और डैटसन कारों पर उपलब्ध छूट – रेडी-गो, गो प्लस, मैग्नाइट, किक्स

nissan magnite-6
Pic Source: Sayantani Guhathakurta

अप्रैल 2022 में निसान और डैटसन कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 55,000 रूपए तक की छूट दी जा रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है

निसान इंडिया ने मार्च 2022 में भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 3,007 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 4,012 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की गिरावट है। इसलिए कंपनी अप्रैल 2022 में अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है। इसके साथ ही डैटसन कारों की खरीद पर भी इस महीने आकर्षक छूट व ऑफर की पेशकश की जा रही है।

इस महीने निसान किक्स 1.5-लीटर के XL और XV वेरिएंट की खरीद पर पर कुल मिलाकर 21,000 रूपए तक का लाभ उपलब्ध है, जिसमें 19,000 रूपए की नकद छूट और इस वेरिएंट की ऑनलाइन बुकिंग करने पर 2,000 रूपए का अतिरिक्त बोनस उपलब्ध है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ऑफर केवल MY2021 मॉडल पर उपलब्ध है।

वहीं निसान किक्स 1.3 टर्बो MT और CVT वेरिएंट की खरीद पर कुल मिलाकर 55,000 रूपए तक का लाभ उपलब्ध है, जिसमें 50,000 की नकद छूट शामिल है, जबकि ऑनलाइन बुकिंग करने पर खरीददारों के लिए 5,000 रूपए का अतिरिक्त बोनस उपलब्ध है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑनलाइन बुकिंग बोनस केवल निसान की आधिकारिक वेबसाइट पर ही बुक करने पर मान्य है। वहीं मैग्नाइट पर किसी भी प्रकार की छूट उपलब्ध नहीं है।Nissan-Kicks-4.jpgवहीं डैटसन रेंज पर उपलब्ध ऑफर की बात करें तो इसके रेडी-गो 0.8-लीटर, डी वेरिएंट पर कोई ऑफर नहीं है, लेकिन रेडी-गो 0.8-लीटर, A, 0.8-लीटर, T वेरिएंट पर 35,000 रूपए तक की अधिकतम छूट है, जिसमें 20,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।

इसी तरह रेडी-गो T(O) के 0.8-लीटर, 1.0-लीटर AMT वेरिएंट पर 40,000 रूपए तक की अधिकतम छूट है, जिसमें 20,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। इसी तरह गो के सभी वेरिएंट की खरीद पर 40,000 रूपए तक की छूट दी जा रही है, जिसमें 20,000 रूपए की नकद छूट और 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है।BS6 DATSUN GO PLUSअप्रैल 2022 में गो प्लस एमपीवी के सभी वेरिएंट पर 40,000 रूपए तक की छूट उपलब्ध है, जिसमें 20,000 रूपए की नकद छूट और 20,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। खबरों की मानें तो निसान भारत में अपने लाइनअप को विस्तार देने की योजना पर कार्य कर रही है और देश में एक नई 7-सीटर एसयूवी को पेश कर सकती है। हाल ही में सामने आई एक नई रिपोर्ट की मानें तो निसान की यह तीन पंक्ति वाली एसयूवी मैग्नाइट पर आधारित होगी।