भारत में उपलब्ध अधिक रेंज देने वाले टॉप 10 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन

simple one electric scooter-7

यहाँ उन 10 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को सूचीबद्ध किया है, जो भारत में विभिन्न कंपनियों द्वारा ज्यादा रेंज के साथ पेश किए जाते हैं

भारत में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच वैकल्पिक उर्जा से चलने वाले वाहनों की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। पिछले साल जहाँ विभिन्न इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं की बिक्री ट्रिपल डिजिट में होती थी, वहीं इस साल यह आंकड़ा चार डिजिट में हो रही है। लिहाजा हमने यहाँ उन 10 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को सूचीबद्ध किया है, जो भारत में ज्यादा रेंज के साथ उपलब्ध हैं।

1. सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर

सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर 6.4 kWh की क्षमता वाले बैटरी पैक (स्वैपेबल) द्वारा संचालित है, जिसके साथ एक बार चार्ज होने पर 300 किमी की रेंज का दावा है। इसकी कीमत 1.45 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने पिछले साल इसके रेग्यूलर वेरिएंट को भी लॉन्च किया था, जो 4.8 kWh लिथियम-आयन बैटरी (स्वैपेबल) पैक से लैस है और यह इको मोड में 236 किमी और आईडीसी मोड में 203 किमी की रेंज देने में सक्षम है। इस वेरिएंट की कीमत 1.09 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है।

2. कोमाकी रेंजर

कोमाकी रेंजर एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जिसकी कीमत 1,74,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस मोटरसाइकिल में 3.6kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 200 किमी की रेंज का दावा है। इस मोटरसाइकिल में 4kW BLDC मोटर लगी हुई है और यह 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है।

3. ओला एस1 प्रो

ओला एस1 प्रो इस सूची के प्रमुख दावेदारों में से एक है और इसकी कीमत 1,10,149 रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 3.97kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 8.5kW का पावर विकसित करता है और यह 99.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसके साथ एक बार चार्ज होने पर 181 किमी की रेंज का दावा है।ola-electric-scooter-1.jpg

4. ओडिसी हॉक प्लस

भारत में ओडिसी हॉक प्लस की कीमत 1,14,500 रुपए (एक्स-शोरूम) है और इसे 2.88kwh पोर्टेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसके साथ एक बार चार्ज होने पर 170 किमी की रेंज का दावा है। यह 1.8 किलोवाट मोटर के साथ लैस किया गया है और यह 45 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति प्रदान करता है। इसे ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, रेड और सिल्वर के साथ पांच कलर विकल्प में पेश किया गया है और इसे एक म्यूजिक सिस्टम और क्रूज कंट्रोल मिलता है।

5. हीरो NYX HX

भारत में हीरो NYX HX की कीमत 67,540 रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसमें 1.54 kWh डुअल बैटरी सेट-अप है, जो एक बार चार्ज होने पर 165 किमी की रेंज देता है। हालाँकि यह स्कूटर केवल 42 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को स्प्लिट सीट मिलती है और यह वेनम-ग्रीन सस्पेंशन कॉइल स्प्रिंग के साथ आता है।

6. रिवॉल्ट आरवी 400

भारत में रिवॉल्ट आरवी 400 की कीमत 1,24,999 रुपए (एक्स-शोरूम) है और इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.24kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज होने पर 150 किमी की रेंज देता है। इसमें 3kW का मोटर मिलता है जो इसे 85 किमी प्रति घंटे रफ्तार से दौड़ने में मदद करता है। कंपनी देश में RV 300 मोटरसाइकिल की भी पेश करती है, जिसकी रेंज इको मोड में 180 किमी तक है।revolt rv400

7. ओकिनावा आईप्रेज प्लस

ओकिनावा आईप्रेज प्लस की स्टाइल कुछ हद तक बाजार के अधिकांश पेट्रोल स्कूटरों के समान है, जिसमें एप्रन-माउंटेड हेडलैंप का प्रभुत्व वाला एक बड़ा फ्रंट फेसिया है। इसमें 3.3kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो इसे एक बार चार्ज करने पर 139 किमी की रेंज देने में सक्षम बनाता है। इसमें 2.5kW मोटर का इस्तेमाल किया गया है और यह 58 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसकी कीमत 1,05,990 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

8. हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा HX

भारत में हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा एचएक्स ड्यूल बैटरी वेरिएंट की कीमत 65,640 रुपए (एक्स-शोरूम) है और इसमें 1.53kWh पोर्टेबल बैटरी पैक दिया गया है, जिसके साथ एक बार चार्ज होने पर 122 किमी की अनुमानित रेंज है। स्कूटर को ट्रेडिशनल कम्यूटर स्टाइल मिलता है। इसमें 1.2 kW मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 42 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ता है और इसे क्रूज़ कंट्रोल भी दिया गया है।

9. एम्पीयर मैग्नस EX

भारत में एम्पीयर मैग्नस EX 2.29kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक द्वारा संचालित है, जिसके साथ एक बार चार्ज होने पर 121 किमी की रेंज का दावा है। इसमें 2.1kW की मोटर लगी है, जो इसे 50 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति प्रदान करता है। एम्पीयर ने हाल ही में अपने बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क का उपयोग करने के लिए बाउंस के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। इसकी कीमत 71,999 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

10. प्योर ईवी ईप्लूटो 7जी

प्योर ईवी ईप्लूटो 7जी को संचालित करने के लिए 2.5kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज होने पर 120 किमी की रेंज देता है। इसमें 2.2kW मोटर है, जो 1.5kW का पावर विकसित करता है। भारत में प्योर ईवी ईप्लूटो की कीमत 89,999 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।