
यहाँ भारत में मई 2022 तक लॉन्च होने वाली 10 कारों को सूचीबद्ध किया है, जिनमें मौजूदा मॉडल के फेसलिफ्ट वर्जन और कुछ इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं
भारत में अपना कारोबार कर रही मारुति सुजुकी, होंडा, टाटा मोटर्स और फॉक्सवैगन जैसे कार निर्माताओं के पास घरेलू बाजार के लिए कई योजनाए हैं और ये कंपनियां देश में कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। इनमें से कुछ कारें नई हैं, तो कुछ कारें मौजूदा मॉडल के अपडेट वर्जन हैं। इसके साथ ही देश में कुछ इलेक्ट्रिक कारें भी पाइपलाइन में हैं। यहाँ उन कारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, जिन्हें भारत में मई 2022 तक लॉन्च किया जाएगा।
1. होंडा सिटी ई-एचईवी हाइब्रिड
होंडा सिटी का हाइब्रिड संस्करण सिटी ई: एचईवी का 14 अप्रैल को भारत में अनावरण होने वाला है, इसके लॉन्च के अगले महीने होने की उम्मीद है। यह हाइब्रिड सेडान 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगी, जिसे दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ जोड़ा जाएगा (एक प्रणोदन के लिए जबकि दूसरा एक एकीकृत स्टार्टर जनरेटर के रूप में कार्य करता है)। इसमें कई सुविधा सुविधाओं के साथ उन्नत ड्राइवर सहायता प्रणाली (एडीएएस) मिलने की उम्मीद है।
2. टाटा नेक्सन ईवी
टाटा मोटर्स इस महीने अपनी नेक्सन ईवी के अपडेट वर्जन को भी संभवतः 20 अप्रैल को लाने वाली है, जो मूलतः मौजूदा मॉडल का लॉन्ग रेंज वर्जन होगा। यह वर्जन मौजूदा 30.2kWh बैटरी पैक की बजाय एक बड़े 40kWh बैटरी पैक द्वारा संचालित हो सकता है, जिसकी अनुमानित रेंज 400 किमी होगी। वहीं मौजूदा मॉडल एक बार चार्ज होने पर 312 किमी की रेंज देता है। इसे वेंटिलेटेड सीट्स, क्रूज़ कंट्रोल, पार्क मोड, ESC और सेलेक्टेबल रीजेन मोड्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं और इसके साथ मौजूदा मॉडल की बिक्री जारी रहेगी।
3. मारुति सुजुकी अर्टिगा और एक्सएल6 फेसलिफ्ट
मारूति सुजुकी ने अपनी एमपीवी एर्टिगा और एक्सएल6 के फेसलिफ्ट वर्जन की बुकिंग शुरू करने की घोषणा कर दी है और इन्हें देश में इसी महीनें लॉन्च किया जाएगा। दोनों एमपीवी अब एक नए 1.5-लीटर K15C डुअलजेट इंजन द्वारा संचालित होंगी जो 115 एचपी का उत्पादन करता है। अपडेट के साथ इनके 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स को पैडल शिफ्टर्स के साथ एक नई 6-स्पीड यूनिट से बदला जाएगा। इसके अलावा ये कारें बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस होंगी और इन्हें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट के साथ नई ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे।
4. मारुति सुजुकी बलेनो सीएनजी
मारुति सुजुकी ने हाल ही में देश में अपनी बलेनो के अपडेट वर्जन को लॉन्च किया है और अब इसे फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ भी पेश करने की योजना बना रही है। बलेनो सीएनजी 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगी। यह इंजन वर्तमान में 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है, लेकिन सीएनजी वर्जन में रेग्यूलर मॉडल के मुकाबले थोड़ा कम पावर और टॉर्क रेसियो होगा। इसकी कीमत का खुलासा मई 2022 में होने की उम्मीद है।
5. टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी
चूंकि टोयोटा ग्लैंजा भी मारूति बलेनो का रिबैज वर्जन है, इसलिए टोयोटा पहले ही ग्लैंजा सीएनजी को लानें की घोषणा कर चुकी है। यह कार बलेनो की तरह 1.2 लीटर इंजन के साथ उपलब्ध होगी जिसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट होगा। आगामी ग्लैंजा ई-सीएनजी की कीमत पेट्रोल के मुकाबले 75,000 से 85,000 रूपए तक महंगी होगी। हम उम्मीद करते हैं कि यह नया पावरट्रेन विकल्प केवल मिड ट्रिम स्तरों को मिलेगा।
6. हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट
हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट को देश में मई 2022 में लॉन्च किया जा सकता है और अपडेट के साथ इसे एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ बदलाव मिलेंगे। यह कार हुंडई के नए पैरामीट्रिक ग्रिल और नई हेडलाइट से लैस होगी और इसके फ्रंट व रियर प्रोफाइल में भी बदलाव होगा। साथ ही इसे कुछ नए फीचर्स भी प्राप्त होंगे, जबकि 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (83 बीएचपी की power), 1.0-लीटर, टर्बो पेट्रोल (120 बीएचपी की पावर) और 1.5-लीटर, डीजल के साथ तीनों इंजन विकल्प बरकरार रहेंगे।
7. नई जेनरेशन मारुति सुजुकी ब्रेज़ा
मारूति सुजुकी मई के अंत तक नई ब्रेजा की कीमतों की घोषणा कर सकती है और इसके एक्सटीरियर, इंटीरिय़र के साथ-साथ फीचर्स सूची में भी बड़े पैमाने पर बदलाव होगा। कार में प्रमुख शीट मेटल परिवर्तन भी होंगे और इसमें नए बॉडी पैनल देखने को मिलेंगे। इंटीरियर में भी अपडेट के साथ ज्यादा गुणवत्ता वाले डैशबोर्ड मिलेगा। इसके साथ यह सनरूफ, पैडल शिफ्टर्स, कनेक्टेड कार फीचर्स, छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा आदि से भी लैस होगी। नई ब्रेज़ा 1.5-लीटर K15C डुअलजेट इंजन द्वारा संचालित होगी, जो हाइब्रिड तकनीक के साथ हो सकता है। इसे एक नया 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलने की संभावना है और साथ ही फैक्ट्री फिटेड CNG वैरिएंट भी मिल सकता है।
8. स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो एडिशन
स्कोडा ऑटो इंडिया भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी कुशाक के मोंटे कॉर्लो एडिशन की कीमतों की घोषणा अप्रैल के अंत तक कर सकती है। इसमें रेग्यूलर वर्जन के मुकाबले कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड होंगे और इसके ग्रिल, बम्पर इंसर्ट, स्किड प्लेट, विंग मिरर को ट्रीटमेंट मिल सकता है। इसमें मोंटे कॉर्लो का एक बैज भी होगा और यह नए डिजाइन वाले 17-इंच के नए अलॉय व्हील्स को सपोर्ट करेगी। इसे एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल-टोन रेड और ब्लैक अपहोल्स्ट्री, डोर और सेंटर कंसोल पर रेड एक्सेंट मिलेगा और यह टॉप-स्पेक स्टाइल वेरिएंट पर आधारित होगा।
9. बीएमडब्ल्यू i4 इलेक्ट्रिक सेडान
बीएमडब्ल्यू इंडिया भारत में अपनी i4 सेडान के इलेक्ट्रिक वर्जन का 28 अप्रैल को अनावरण करने जा रही है और इसके बाद इसे कभी भी लॉन्च कर दिया जाएगा। यह कार ब्रांड के 3 सीरीज के CLAR आर्किटेक्चर के मॉडिफाई वर्जन पर आधारित है। उम्मीद है कि बीएमडब्ल्यू भारत में eDrive40 वैरिएंट को लाएगी, जिसमें रियर एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर (340 एचपी की power/430 एनएम का टॉर्क) होगा। इसके साथ एक बार चार्ज होने पर 590 किमी की रेंज का दावा है।
10. जीप मेरिडियन
भारत में जीप मेरिडियन की कीमतों की घोषणा मई 2022 के मध्य तक की जाएगी। यह कार मूलतः कंपास का तीन-पंक्ति वाला एडिशन है, जिसमें अतिरिक्त सीटों को समायोजित करने के लिए रियर ओवरहैंग का इस्तेमाल किया गया है। इसे देश में 7-सीटर लेआउट के साथ पेश किया जाएगा, जबकि बाद के चरणों में 6-सीटर वर्जन को भी पेश किया जाएगा। जीप मेरिडियन में 2.0-लीटर डीजल इंजन होगा, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होंगे और इसे FWD और AWD दोनों कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया जाएगा। कंपनी बाद के चरणों में इसे एक पेट्रोल इंजन के साथ भी पेश कर सकती है।