Home Uncategorized मार्च 2022 की बिक्री में टॉप 10 सेडान – डिजायर, टिगोर, सिटी, स्लाविया, वेर्ना

मार्च 2022 की बिक्री में टॉप 10 सेडान – डिजायर, टिगोर, सिटी, स्लाविया, वेर्ना

0
मार्च 2022 की बिक्री में टॉप 10 सेडान – डिजायर, टिगोर, सिटी, स्लाविया, वेर्ना

मार्च 2022 में मारूति डिजायर 18,623 यूनिट की बिक्री के साथ सेडान सेगमेंट में लीडर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 11,434 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 63 फीसदी की वृद्धि है

भारत में मार्च 2022 में सेडान सेगमेंट में मारूति सुजुकी डिजायर सूची में पहले स्थान पर रही है और कंपनी ने डिजायर की कुल मिलाकर 18,623 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 11,434 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 63 फीसदी की वृद्धि है। मारूति सुजुकी डिजायर की बिक्री में वृद्धि की वजह पिछले महीने इसके सीएनजी वर्जन को भी लॉन्च किया जाना है। अब डिजायर सीएनजी आम खरीददारों के लिए भी उपलब्ध है, जिसे भारत में वीएक्सआई और जेडएक्सआई के साथ दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस वर्जन की कीमत क्रमशः 8.14 लाख रूपए और 8.82 लाख रूपए (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) है।

मार्च 2022 में टाटा टिगोर भी आश्चर्यजनक रूप से 4,007 यूनिट की बिक्री के साथ देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनकर उभरी है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,097 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 91 फीसदी की वृद्धि है। टाटा ने जनवरी 2022 में टिगोर के भी सीएनजी वर्जन को लॉन्च किया था और इसे बिक्री में फायदा स्पष्ट तौर पर मिल रहा है।

वहीं हुंडई औरा पिछले महीने 3,775 यूनिट की बिक्री के साथ देश में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 4,023 यूनिट के मुकाबले 6 फीसदी की गिरावट है। वहीं होंडा सिटी की पिछले महीने 296 प्रतिशत की शानदार वृद्धि के साथ 3,225 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि मार्च 2021 में यह आंकड़ा केवल 815 यूनिट का था। होंडा आज भारत में सिटी हाइब्रिड का भी अनावरण करने वाली है।2020 Honda City-9

टॉप 10 सेडानमार्च 2022मार्च 2021
1. मारूति सुजुकी डिजायर (63%)18,62311,434
2. टाटा टिगोर (91%)4,0072,097
3. हुंडई औरा (-6%)3,7754,023
4. होंडा सिटी (296%)3,225815
5. होंडा अमेज (-35%)2,9884,596
6. स्कोडा स्लाविया2,6652,524
7. मारूति सुजुकी सियाज (13%)1,8341,628
8. हुंडई वेर्ना (-43%)1,5862,778
9. स्कोडा सुपर्ब (-28%)180250
10. स्कोडा ऑक्टेविया (3500%) 1805

वहीं होंडा अमेज की मार्च 2022 में कुल मिलाकर 2,988 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 4,596 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 35 फीसदी गिरावट है, तो वहीं हाल ही में देश में लॉन्च हुई स्कोडा स्लाविया को खरीददारों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसकी मार्च 2022 में कुल मिलाकर 2,665 यूनिट की बिक्री हुई है। फॉक्सवैगन भी 9 जून को स्लाविया की तरह समान प्लेटफार्म पर आधारित वर्टस सेडान को लॉन्च करने जा रही है।

मारूति सुजुकी ने मार्च 2022 में सियाज की कुल मिलाकर 1,834 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 1,628 यूनिट के मुकाबले 13 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं हुंडई ने वेर्ना की पिछले महीने कुल मिलाकर 1,586 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,778 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 43 फीसदी की गिरावट है।2020 Hyundai verna vs ciazमार्च 2022 में स्कोडा ऑटो इंडिया ने सुपर्ब की कुल मिलाकर 180 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 250 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 28 फीसदी की गिरावट है, तो वहीं स्कोडा ऑक्टेविया की पिछले महीने कुल 180 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 5 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3500 फीसदी की शानदार वृद्धि है।