Home Uncategorized 22 लाख यूनिट के साथ Tata Ace के 15 साल पूरे, खरीद पर करें 1 लाख तक की बचत

22 लाख यूनिट के साथ Tata Ace के 15 साल पूरे, खरीद पर करें 1 लाख तक की बचत

0
22 लाख यूनिट के साथ Tata Ace के 15 साल पूरे, खरीद पर करें 1 लाख तक की बचत

छोटा हाथी के नाम मशहूर टाटा ऐस ने भारत में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं और अब तक इसके 22 लाख यूनिट की बिक्री हो चुकी है

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने साल 2005 में अपने मिनी ट्रक टाटा ऐस को लॉन्च किया था और अब तक भारत में इस प्रमुख कॉमर्शियल वाहन की 22 लाख यूनिट बिक चुकी है। इस वाहन को कार्गो डिलीवरी का बादशाह और छोटा हाथी के नाम से भी जाना जाता है और अब भी यह टाटा के लिए सबसे अच्छी बिक्री कर रहा है। आपको जानकार हैरानी होगी कि Tata Ace की सब-1-टन सीरीज में 60 प्रतिशत से ज्यादा की बाजार हिस्सेदारी है।

ऐसे में अगर आप भी अपने लॉजिस्टिक्स/ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के विस्तार के लिए एक विश्वसनीय मिनी ट्रक की तलाश कर रहे हैं, तो टाटा ऐस को खरीदने का यह सबसे बढ़िया समय भी है, क्योंकि कंपनी इस वाहन के 15 साल पूरे होने का न केवल जश्न मना रही है बल्कि टाटा ऐस परिवार के विस्तार के ल्ए इसकी खरीद पर छूट भी दे रही है।

टाटा मोटर्स ने टाटा ऐस के पंद्रह साल पूरे होने पर खरीरदारों को विभिन्न तरह की छूट भी दे रही है, जिसके तहत इसकी खरीद पर 1 लाख तक की बचत कर सकते हैं। खरीददार ऐस खरीद पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3.99 फीसदी की लो इंट्रेस्ट की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी फेस्चिव सीजन में खरीददारों को कुछ गिफ्ट भी दे सकती है।

tata ace gold

बता दें कि इस साल की शुरूआत में टाटा मोटर्स ने टाटा ऐस के बीएस 6 वर्जन को टाटा ऐस गोल्ड (Tata Ace Gold) के नाम से लॉन्च किया है यह 2250/सीएनजी (1630 किलोग्राम), टाटा ऐस गोल्ड 2100/डीजल (1675 किलोग्राम) और टाटा ऐस गोल्ड 2100/पेट्रोल (1615 किलोग्राम) के तीन वेरिएंट में खरीददारों के लिए उपलब्ध है।

पावर देने के लिए ऐस गोल्ड को डीजल, पेट्रोल और सीएनजी तीन इंजन ऑप्शन में मिलता है, जिसमें डीजल मॉडल में 700 सीसी का 2-सिलेंडर नैचुरली ऐस्पिरेटेड डीआई इंजन दिया गया है, जो 20 एचपी की पावर और 45 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 30 लीटर है।

इसी तरह पेट्रोल मॉडल में 275 गैसोलिन एमपीएफआई बीएस6 इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 30एचपी/55एनएम है, जबकि सीएनजी मॉडल में वाटर कूल्ड, मल्टीपॉइंट गैस इंजेक्शन 694सीसी सीएनजी इंजन दिया गया है जो 26 एचपी की पावर और 50 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 750 किलोग्राम है। भारत में यह मिनी ट्रक महिंद्रा जीतो (Mahindra Jeeto) और मारूति सुपर कैरी (Maruti Super Carry) के मुकाबले है।