मार्च 2022 में स्कोडा की बिक्री के आंकड़े – स्लाविया, कुशाक, ऑक्टेविया, सुपर्ब, कोडियाक

Skoda Kodiaq-4

मार्च 2022 में हाल ही में लॉन्च हुई स्कोडा स्लाविया सेडान 2,665 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजार में मार्च 2022 में की गई अपनी बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और कंपनी ने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल मिलाकर 5,608 यूनिट की बिक्री की है, जो देश में ब्रांड की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। इसके मुकाबले स्कोडा ने मार्च 2021 में कुल 1,159 यूनिट की बिक्री थी, जो कि सालाना आधार पर 383.6 फीसदी की शानदार वृद्धि है।

स्कोडा ने भारतीय बाजार में फरवरी 2022 में भी कुल मिलाकर 4,028 यूनिट की बिक्री दर्ज की थी, जो मासिक आधार पर 39.2 फीसदी की वृद्धि है। इस तरह स्पष्ट है कि कंपनी ने भारत में अपनी बिक्री में सालाना और मासिक आधार पर उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है और सेमीकंडक्टर की वैश्विक कमी के बीच भी अपनी गति बनाए रखी है।

वास्तव में स्कोडा को देश में नई कारों को लॉन्च करने का फायदा मिलता दिख रहा है और फॉक्सवैगन समूह के साथ इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट की रणनीति सफल हुई है। मार्च 2022 में स्कोडा स्लाविया 2,665 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। कंपनी ने इस कार को भारतीय बाजार में फरवरी 2022 में ही लॉन्च किया था।skoda slavia-2

मॉडल  मार्च 2022 मार्च 2021
1. स्कोडा स्लाविया 2,665
2. स्कोडा कुशाक 2,499
3. स्कोडा ऑक्टेविया (3500%) 180 5
4. स्कोडा सुपर्ब (-28%) 180 250
5. स्कोडा कोडियाक 125
कुल (383.6%) 5,608 1,159

फरवरी 2022 में पहले महीने में भी स्लाविया की कुल 1,862 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह स्लाविया ने अपनी बिक्री में मासिक आधार पर भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। बता दें कि भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन भी जून 2022 में अपनी नई सेडान वर्टस को लॉन्च करने जा रही है। यह कार भी स्वालिया, तैगुन और कुशाक की तरह अपने अपने इंजन विकल्प और प्लेटफार्म को साझा करेगी।

वहीं मार्च 2022 में स्कोडा कुशाक 2,499 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो फरवरी 2022 में बेची गई 2,307 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 8 फीसदी की वृद्धि है। वहीं मार्च 2022 में स्कोडा ऑक्टेविया 180 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई केवल 5 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3500 फीसदी की भारी वृद्धि है।skoda-kushaq-17.jpgइसी तरह फरवरी 2022 में भी ऑक्टेविया की कुल मिलाकर 168 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 7 फीसदी की वृद्धि है। मार्च 2022 में सुपर्ब की भी कुल 180 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मार्च 2021 में बेची गई 250 यूनिट के मुकाबले 28 फीसदी की गिरावट है, जबकि फरवरी 2022 में इसकी 99 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 82 फीसदी की वृद्धि है। हाल ही में देश में लॉन्च हुई स्कोडा कोडियाक मार्च 2022 में 125 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो फरवरी 2022 में बेची गई 67 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 87 फीसदी की वृद्धि है।