भारत में नई जेनरेशन होंडा अमेज सेडान की बिक्री हुई 2 लाख यूनिट के पार

भारत में होंडा अमेज सेडान के दोनों जेनरेशन की बिक्री का कुल आंकड़ा 2013 से लेकर 2021 तक 4.6 लाख यूनिट का रहा है

होंडा कार्स इंडिया ने आज घोषणा की है उनकी सब-4-मीटर सेडान अमेज की नई जेनरेशन ने भारतीय बाजार में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अमेज को भारत में पहली बार 2013 में लॉन्च किया गया था और य़ह इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान में से एक रही है। कंपनी ने इस सेडान को मई 2018 में नया जेनरेशन अपडेट दिया था और यह देश में एक सफल कार बनकर उभरी है।

दरअसल भारत में नई जेनरेशन अमेज़ की बिक्री 2 लाख यूनिट को पार कर गई है। इस कार ने यह उपलब्धि केवल 2.5 सालों में हासिल की है, जबकि पहली जेनरेशन और दूसरे जेनरेशन दोनों को मिलाकर अमेज की कुल बिक्री 4.6 लाख यूनिट की रही है। इस तरह अमेज भारत में होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर भी उभरी है।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ Mr. गाकु नाकानिशी ने इस उपलबधि पर कहा है कि होंडा अमेज़ हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उत्पाद है और यह अपने सेगमेंट में मजबूत बाजार स्थिति का आनंद ले रही है। अमेज को विशेष रूप से भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है और ग्राहकों से इसे प्राप्त होने वाला प्यार और समर्थन इसकी व्यापक स्वीकृति के लिए बहुत कुछ कहता है।Honda amaze 2 lakh cars deliverउन्होंने कहा कि अमेज देश की सबसे अधिक बिकने वाली सेडान में शुमार है। दूसरे जेनरेशन की अमेज की 200,000वीं यूनिट की डिलीवरी होंडा कार्स इंडिया परिवार के लिए गर्व का क्षण है और इस तरह के और ज्यादा श्रेणी-परिभाषित उत्पादों को पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। अमेज उन ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प है जो बेहतर स्थिति और आराम की उम्मीद करते हैं।

बता दें कि होंडा अमेज के नई जेनरेशन के इंजन और ट्रांसमिशन लाइनअप में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जिसमें पहला इंजन 88 एचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है। इंजन को 5 स्पीड मैन्युअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।New Amaze KV_2x1इसी तरह दूसरा इंजन 5 स्पीड मैनुअल सेटअप के साथ 80 एचपी की पावर और 160 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है, जबकि सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 100 एचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। होंडा अमेज अपने 1.5-लीटर, डीजल इंजन के साथ देश में सबसे अधिक ईंधन कुशल कारों में से एक है।

होंडा अमेज सेडान की खरीद पर 2 साल से लेकर 10 साल (शर्तों के साथ) तक की आकर्षक वारंटी देती है। फीचर्स और सेफ्टी के लिए इस कार को ड्यूल एयरबैग, ईसीयू इम्मोबिलाइज़र सिस्टम, आइसोफिक्स सीटें, एबीएस और ईबीडी आदि मिलते हैं, जबकि बेहतर सहायक पार्किंग के लिए रियर कैमरा डिस्प्ले मिलता है।

More from the blog

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और नए अलॉय व्हील्स सहित कई अपडेट शामिल हो सकते हैं महिंद्रा अपनी लोकप्रिय थार 3-Door को...

Mahindra XEV 9S और XEV 9e अब BaaS के साथ, कीमत 12.65 लाख से शुरू

महिंद्रा BE 6 SPORTEQ, XEV 9S और XEV 9e इलेक्ट्रिक को BaaS स्कीम के तहत खरीदा जा सकेगा और बैटरी के लिए 3.75 रुपये...

MG Hector Tomahawk PHEV 21.79 लाख में हुई लॉन्च, 115 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज

MG Hector Tomahawk PHEV एक बार फुल चार्ज और फुल टैंक होने पर 115 किमी से ज्यादा की इलेक्ट्रिक रेंज और 1,100 किमी से...

भारत में Volkswagen की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी 2027 में होगी लॉन्च

नई Volkswagen कॉम्पैक्ट एसयूवी MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें 1.0 TSI इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प...