Home कार न्यूज़ भारत में Volkswagen की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी 2027 में होगी लॉन्च

भारत में Volkswagen की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी 2027 में होगी लॉन्च

New Volkswagen Compact SUV (1)

नई Volkswagen कॉम्पैक्ट एसयूवी MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें 1.0 TSI इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा

Volkswagen ने भारत में एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की योजना की पुष्टि कर दी है। कंपनी इस SUV को खास तौर पर भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर तैयार करेगी और इसे 2027 में लॉन्च किया जाएगा। नई SUV का मुकाबला हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेज़ा और टाटा नेक्सन जैसी लोकप्रिय कारों से होगा।

Volkswagen Passenger Cars के CEO Thomas Schäfer हाल ही में भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने कंपनी की भविष्य की योजनाओं को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि Volkswagen भारत में एक नई कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह मॉडल MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा।

Skoda Kylaq को भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल Volkswagen अपने नए मॉडल के लिए भी कर सकती है। नई SUV को भारतीय बाजार की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाएगा। खासतौर पर इसकी लंबाई 4 मीटर से कम रखी जा सकती है। इससे इसे छोटे SUV सेगमेंट में फायदा मिलेगा और कीमत को भी प्रतिस्पर्धी रखने में मदद मिल सकती है।

Volkswagen-Tera-2

भारत में छोटी कारों के लिए GST में बदलाव भी इस सेगमेंट में Volkswagen की वापसी की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। 4 मीटर से छोटी कारों और तय इंजन क्षमता वाले मॉडल पर GST घटाकर 18 फीसदी किया गया है। Volkswagen के मुताबिक, भारत में 4 मीटर से छोटी कारों का हिस्सा कुल कार बाजार में करीब 28 फीसदी है। ऐसे में कंपनी के लिए इस सेगमेंट में दोबारा एंट्री करना काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

Volkswagen के पास पहले से ही लैटिन अमेरिका में Tera नाम की एक कॉम्पैक्ट SUV मौजूद है। इसका निर्माण ब्राजील में किया जाता है। हालांकि, भारत आने वाली SUV का डिजाइन Tera से कितना मिलता-जुलता होगा, यह अभी साफ नहीं है।Tera की लंबाई 4,147 मिमी है, इसलिए भारतीय बाजार के लिए Volkswagen को इसके आकार में बदलाव करना पड़ सकता है। कंपनी मौजूदा मॉडल को छोटा कर सकती है या फिर भारतीय SUV के लिए अलग डिजाइन तैयार कर सकती है।

Skoda Kylaq Compact SUV
Skoda Kylaq

नई Volkswagen कॉम्पैक्ट SUV में कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें फुल-LED हेडलाइट्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, LED टेललाइट्स और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा 8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, चार USB Type-C पोर्ट, वायरलेस फोन चार्जर और ड्राइवर के लिए 6-वे पावर एडजस्टमेंट वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी मिल सकती हैं।

पावर के लिए इसमें 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन करीब 114 hp की पावर और 178 Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलने की उम्मीद है।