दिसंबर 2020 में बजाज Pulsar 125 और Platina पर खरीद पर नकद छूट

बजाज ऑटो ने साल के अंत में अपनी दो लोकप्रिय बाइक बजाज प्लेटिना और पल्सर सीरीज नकद छूट सहित कई शानदार स्कीम की पेशकश की है

साल 2020 अब समाप्त होने वाला है और तमाम वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों की खरीद पर कई तरह की पेशकश कर रही हैं ताकि साल को अच्छी बिक्री के साथ छोड़ा जा सके। इसी कड़ी में दोपहिया निर्माता बजाज ऑटो (Bajaj Auto) भी अपनी दो लोकप्रिय बाइक बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) और बजाज प्लेटिना (Bajaj Platina) की खरीद पर कई तरह की छूट की पेशकश कर रही है।

दरअसल बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपने लोकप्रिय मॉडल बजाज पल्सर 125 (Bajaj Pulsar 125) के कुछ वेरियंट्स पर 2000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी इस बाइक की खरीद पर खरीददारों के लिए ईजी डाउन पेमेंट जैसी सुविधाएं दे रही हैं।

कंपनी पल्सर 125 के drum brake वेरियंट पर 2000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है, जबकि Disc Brake वेरियंट पर 1500 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ ही 15 दिसंबर तक के लिए महज 12,725 रुपये के डाउन पेमेंट पर इस बाइक को खरीदा जा सकता है। बजाज ऑटो पल्सर 125 के drum brake वेरियंट पर 2000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है।

Bajaj Platina

डिस्क रिएंट (Disc Brake) वेरियंट पर 1500 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ ही 15 दिसंबर तक के लिए महज 12,725 रुपये के डाउन पेमेंट पर यह बाइक खरीदने का मौका है। बजाज पल्सर 125 फिलहाल खरीददारों के लिए Single seat drum, split seat drum, single seat disc और slit seat disc के चार वेरिएंट में उपलब्ध है।

बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना (Bajaj Platina) के दो सेगमेंट Platina 100 और Platina 110 H-Gear पर भी नकद छूट दे रही है, जिसके तहत बजाज प्लैटिना 100 की खरीद पर 2800 रुपये और बजाज प्लैटिना 110 एच-गियर पर 2500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इन सबके साथ इन बाइक्स पर 5 साल तक की स्टैंडर्ड वॉरंटी भी मिल रही है।

Bajaj Pulsar 125 drum brake

बता दें कि भारत में प्लैटिना 100 की कीमत 58,605 रुपये और प्लैटिना 110 एच-गियर की कीमत 63,027 रुपये तय की गई है। बता दें कि कंपनी की लोकप्रिय बाइक पल्सर सीरीज ने भारत में हाल ही में अपने 20 साल पूरे किए हैं। यह बाइक कंपनी की सफल मॉडल बनकर उभरी है, जबकि बजाज प्लैटिना को इसके माइलेज के लिए काफी पसंद किया जाता है।

More from the blog

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 26.1 PS की पावर और 19.1 Nm का पीक टॉर्क...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन कलर और 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है TVS ने आज भारतीय बाजार में Jupiter...

Honda ADV160 और Rebel 300 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

होंडा ने भारतीय बाजार में Rebel 300 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2.22 लाख रुपये और E-Clutch वेरिएंट की कीमत 2.62 लाख रुपये रखी...

TVS iQube MillionR Special Edition भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1,40,138 रुपये

MillionR Special Edition को TVS iQube के 3.5 kWh वेरिएंट पर तैयार किया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 145 किमी...