
MillionR Special Edition को TVS iQube के 3.5 kWh वेरिएंट पर तैयार किया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 145 किमी की IDC रेंज देता है
TVS मोटर कंपनी ने आज अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाते हुए नया MillionR Special Edition लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, iQube को अब तक 10 लाख से ज्यादा ग्राहक मिल चुके हैं। इस खास एडिशन को इसी उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,40,138 रुपये (इफेक्टिव एक्स-शोरूम, कर्नाटक) रखी गई है।
TVS iQube MillionR Edition 3.5 kWh वेरिएंट पर आधारित है। इसमें Aurora Green Dual Tone कलर दिया गया है, जो Northern Lights से प्रेरित है। इसके अलावा स्कूटर में प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री, खास MillionR बैजिंग और नए ग्राफिक्स भी मिलते हैं। कंपनी ने इसके डिजाइन को ज्यादा खास बनाने के साथ-साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल को भी बेहतर करने पर ध्यान दिया है।
स्कूटर में अब सामने की तरफ एक नया फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कंपार्टमेंट दिया गया है। नए फ्रंट स्टोरेज स्पेस के जुड़ने से TVS iQube की कुल स्टोरेज क्षमता 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है। इसके अलावा इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे स्मार्टफोन जैसे डिवाइस को आसानी से चार्ज किया जा सकता है।

MillionR Edition में 118 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं, जो स्कूटर को टेक्नोलॉजी के मामले में और बेहतर बनाते हैं। TVS iQube MillionR Special Edition में 3.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर 145 किमी की IDC रेंज देने में सक्षम है। इस तरह रोजाना ऑफिस आने-जाने और शहर में सामान्य इस्तेमाल के लिए यह अच्छी रेंज देने का दावा करता है।
TVS iQube MillionR Special Edition की कीमत 1,40,138 रुपये (एक्स-शोरूम, कर्नाटक) है। वहीं, टीवीएस iQube रेंज की शुरुआती कीमत 1,11,310 रुपये है। कंपनी BaaS प्लान के साथ इसे 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर भी पेश करती है।
लॉन्च के मौके पर TVS Motor Company के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और EV बिजनेस हेड, अनिरुद्ध हलदर, ने कहा कि “TVS Motor ने भारत में स्कूटरों को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है। कंपनी लगातार ऐसे मोबिलिटी सॉल्यूशन बनाने पर ध्यान दे रही है, जो भारतीय परिवारों की जरूरतों को पूरा करें और भरोसेमंद व बेहतर क्वालिटी वाले हों। उन्होंने कहा कि TVS Jupiter के 90 लाख ग्राहक और TVS iQube के 10 लाख ग्राहक पूरे करना कंपनी के सफर में बड़ी उपलब्धियां हैं।”