जनवरी 2022 में कारों की बिक्री के आंकड़े – मारूति, हुंडई, टाटा, किआ, होंडा, रेनो

tata-safari-suv

जनवरी 2022 में मारूति ने घरेलू बाजार में 1,28,924 यूनिट की बिक्री की है जो कि पिछले साल कि इसी अवधि के 1,39,002 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट है

सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति की कमी और हेल्थ क्राइसिस के बीच भी ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए जनवरी 2022 मिली जुली प्रतिक्रियाओं वाला महीना रहा। पिछले महीने भारत में अपना कारोबार कर रही लगभग सभी कार निर्माताओं ने कुल मिलाकर 2,94,872 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 3,03,398 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3 फीसदी की मामूली गिरावट है।

वहीं दिसंबर 2021 में घरेलू बाजार में कुल मिलाकर 2,54,517 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 16 फीसदी की वृद्धि है। जनवरी 2022 में मारूति सुजुकी ने घरेलू बाजार में 1,28,924 यूनिट की बिक्री के साथ एक बार फिर से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार निर्माता कंपनी बनकर उभरी है। हालाँकि कंपनी ने जनवरी 2021 में 1,39,002 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार पर 7 फीसदी की गिरावट है।

इसी तरह हुंडई जनवरी 2022 में 44,022 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 52,005 यूनिट के मुकाबले 15 फीसदी की गिरावट है, जबकि टाटा मोटर्स ने पिछले महीनें अपनी अब तक की सबसे ज्यादा 40,777 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 26,978 यूनिट के मुकाबले 51 फीसदी की वृद्धि है।इसी तरह महिंद्रा 19,964 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें नंबर पर रही, जो जनवरी 2021 में बेची गई 20,634 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 3 फीसदी की मामूली गिरावट है। वहीं किआ 19,319 यूनिट की बिक्री के साथ छठें नवंबर पर रही, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 19,056 यूनिट के मुकाबले मात्र 1 फीसदी की गिरावट है।

इसी तरह होंडा ने जनवरी 2022 में 10,427 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 11,319 यूनिट के मुकाबले 8 फीसदी की गिरावट है। वहीं रेनो ने पिछले महीने भारतीय बाजार में कुल 8,119 कारों को बेचा है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 8,209 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 1 फीसदी की गिरावट है।

निर्माता जनवरी 2022 जनवरी 2021
1. मारूति सुजुकी (7%) 128,924 139,002
2. हुंडई (-15%) 44,022 52,005
3. टाटा (51%) 40,777 26,978
4. महिंद्रा (-3%) 19,964 20,634
5. किआ (1%) 19,319 19,056
6. होंडा (-8%) 10,427 11,319
7. रेनो (-1%) 8,119 8,209
8. टोयोटा (-34%) 7,328 11,126
9. एमजी (20%) 4,306 3,602
10. निसान (6%) 4,250 4021
11. फॉक्सवैगन (73%) 3,523 2042
12. स्कोडा (200%) 3,009 1,004
13. जीप (119%) 816 394
14. सिट्रॉएन 40
कुल (-3%) 2,94,872 3,03,398

टोयोटा ने सालाना आधार 34 फीसदी की गिरावट के साथ जनवरी 2022 में केवल 7,328 यूनिट की बिक्री की है, जबकि जबकि जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 11,126 यूनिट का था। एमजी इंडिया ने जनवरी 2022 में 4,306 यूनिट की बिक्री के साथ सालाना आधार पर अपनी बिक्री में 20 फीसदी की वृद्धि कि है, जबकि जनवरी 2021 में यह आंकड़ा केवल 3,602 यूनिट का था।

इसी तरह निसान की पिछले महीने 4,250 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जनवरी 2021 में बेची गई 4021 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6 फीसदी की वृद्धि रही है। जनवरी 2022 में फॉक्सवैगन ने 73 फीसदी की वृद्धि के साथ घरेलू बाजार में कुल 3,523 यूनिट की बिक्री की, जबकि जनवरी 2021 में यह आंकड़ा 2,042 यूनिट का था।स्कोडा ऑटो इंडिया भी 3,009 यूनिट की बिक्री के साथ सालाना आधार पर 200 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज करने में कामयाब रही है, क्योंकि जनवरी 2021 में यह आंकड़ा केवल 1,004 यूनिट का था। जीप इंडिया ने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल मिलाकर 816 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 394 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 119 फीसदी की वृद्धि है, तो वहीं सिट्रॉएन भी पिछले महीने 40 यूनिट की बिक्री की है।