यह ब्रांड के जेन 2 सिग्मा आर्किटेक्चर पर आधारित होगी, जो अल्फा प्लेटफॉर्म का अधिक इलेक्ट्रिक-फ्रेंडली वेरिएंट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा मोटर्स 2023 के अंत तक टाटा पंच ईवी को लॉन्च कर सकती है।

1. टाटा पंच ईवी

भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक हुंडई क्रेटा को भी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलेगा और इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे भारत में 2025 में लॉन्च किया जाना है

 2. हुंडई क्रेटा ईवी

2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित हैरियर ईवी का विकास पूरी गति से चल रहा है। कंपनी इसे 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। टाटा मोटर्स अपनी इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी को अपने Gen 2 Sigma EV आर्किटेक्चर पर डिजाइन करेगी।

 3. टाटा हैरियर/सफारी ईवी

कंपनी का ये चौपहिया वाहन नए INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और यह कुछ और नहीं बल्कि XUV700 का इलेक्ट्रिक संस्करण होने वाला है। कंपनी इसे दिसंबर 2024 तक बाजार में लॉन्च कर सकती है।

 4. महिंद्रा एक्सयूवी700 ईवी

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कैरेंस एमपीवी पर काम चल रहा है और इसके 2025 में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि कार के पावरट्रेन के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है।

5. किआ कैरेंस ईवी