भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक अवतार में नजर आएंगी ये 6 लोकप्रिय एसयूवी

tata harrier ev-6

भारतीय कार निर्माता अपने मौजूदा कारों को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं और सूची में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा पंच इलेक्ट्रिक जैसे नाम शामिल हैं

भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रही है। देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनियां कई नए इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रहे हैं। कंपनियां ऑल न्यू इलेक्ट्रिक कार के साथ-साथ पहले से मौजूद ICE एसयूवी को भी संशोधित करके या एक संगत EV प्लेटफॉर्म को अपनाकर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दे रहे हैं। आइए नजर डालते हैं उन मौजूदा एसयूवी पर जिन्हें भारत में इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन के साथ पेश किया जाना हैं।

1. टाटा पंच ईवी

टाटा पंच वर्तमान में भारतीय बाजार की एक लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी है। हाल ही में कंपनी ने इसकी 2 लाख यूनिट के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया है। आने वाले महीनों में टाटा इसे सीएनजी ईंधन विकल्प के साथ लॉन्च करेगी। इसके साथ ही इसे एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन भी दिए जानें की उम्मीद है।

tata punch electric rendering

यह ब्रांड के जेन 2 सिग्मा आर्किटेक्चर पर आधारित होगी, जो अल्फा प्लेटफॉर्म का अधिक इलेक्ट्रिक-फ्रेंडली वेरिएंट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा मोटर्स 2023 के अंत तक टाटा पंच ईवी को लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि ये कार 30kWh के बैटरी पैक के साथ पेश की जाएगी और लगभग 300 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी।

2. हुंडई क्रेटा ईवी

भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक हुंडई क्रेटा को भी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलेगा और इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे भारत में 2025 में लॉन्च किया जाना है। कार की बैटरी क्षमता के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कोना ईवी से पावरट्रेन ले सकती है। अगर यह सच है, तो इसमें दिए जाने वाला 39.2kWh का बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर लगभग 400 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगा।

hyundai creta electric rendering
Rendering Source: kdesignag

3. महिंद्रा एक्सयूवी700 ईवी

XUV.e8 के रूप में नामित होने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा की बिल्कुल नई XUV.e रेंज के तहत पहली कार होगी। कंपनी का ये चौपहिया वाहन नए INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा और यह कुछ और नहीं बल्कि XUV700 का इलेक्ट्रिक संस्करण होने वाला है। कंपनी इसे दिसंबर 2024 तक बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसके पावरट्रेन की बात करें तो ये लगभग 350 बीएचपी की क्षमता प्रदान करेगा। कंपनी इसे AWD संस्करण के साथ भी पेश करेगी।

mahindra-xuv-e8.jpg

4. किआ कैरेंस ईवी

दक्षिण कोरिया में पहली बार किआ कैरेंस ईवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कैरेंस एमपीवी पर काम चल रहा है और इसके 2025 में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि कार के पावरट्रेन के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है। लीक हुई तस्वीरों से लग रहा है कि ये कार डिजाइन के मामले में अपने ICE वेरिएंट के समान ही होने वाली है।

5. टाटा हैरियर/सफारी ईवी

tata harrier ev-7

2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित हैरियर ईवी का विकास पूरी गति से चल रहा है। कंपनी इसे 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। टाटा मोटर्स अपनी इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी को अपने Gen 2 Sigma EV आर्किटेक्चर पर डिजाइन करेगी। दोनों ही इलेक्ट्रिक एसयूवी AWD क्षमताओं के साथ भी आएंगी। इन इलेक्ट्रिक कारों में 60kWh क्षमता का बैटरी पैक दिए जाने की उम्मीद है जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 400 से 500 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।