TVS ने अपनी मोटरसाइकिल की कीमतों में की वृद्धि – Radeon से लेकर Apache RTR 160

TVS Starcity+

टीवीएस मोटर कंपनी की बाइक को खरीने के लिए अब खरीददारों को वेरिएंट के आधार पर 525 रूपए से लेकर 25,00 रूपए ज्यादा वहन करने होंगे

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने हाल ही में दिसंबर 2020 के महीने में अपनी मासिक बिक्री के आंकड़ों की घोषणा की है। कंपनी ने दिसंबर 2020 में 272,084 यूनिट की बिक्री की है, जो कि दिसंबर 2019 में 231,571 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर अपनी बिक्री में करीब 17.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

इतना ही नहीं टीवीएस ने फेस्टिव सीजन यानि नवंबर 2020 की तुलना में भी ज्यादा बिक्री की है, जो कि 247,789 यूनिट थी। इस तरह मासिक बिक्री में भी करीब 9.8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। नवंबर 2020 में टीवीएस के कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 258,239 यूनिट की थी, जो कि एक साल पहले इसी महीने 215,619 यूनिट थी।

कंपनी ने साल 2021 की शुरूआत में अब अपनी बाइक्स की कीमतों में भी वृद्धि करने की घोषणा की है, जो कि उसकी कम्यूटर बाइक स्टार सिटी प्लस, राडॉन और स्पोर्ट पर लागू होगी। अब खरीददारों को Star City Plus के लिए 66,390 रूपए वहन करने होंगे, जो कि पहले 65,865 (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) रूपए थी। बाइक की कीमत में 525 रूपए की वृद्धि हुई है।

इसी तरह Radeon STD वेरिएंट की कीमत 59,942 रूपए से 20 रूपए बढ़कर 59,962 रूपए हो गई है, जो कि काफी कम है। इसके बाद खरीददारों को अब Radeon CBOTY Drum वेरिएंट की खरीद पर 63,442 रूपए की बजाय 64,297 (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) रूपए वहन करने होंगे, जो कि 845 रूपए की वृद्धि है।

कंपनी ने Radeon CBOTY Disc वेरिएंट की कीमत भी 66,442 रूपए से 845 रूपए बढ़ाकर 67,287 रूपए कर दी है, जबकि Sport Kick वेरिएंट को अब 54,850 रूपए की बजाय 56,100 रूपए में खरीदा जा सकेगा, जो कि 1,250 रूपए की वृद्धि है। ये कीमतें भी एक्स-शोरूम के हिसाब से है और 845 रूपए की वृद्धि है।

कंपनी ने Sport Electric वेरिएंट की कीमतों को भी अब 1,425 रूपए बढ़ा दी है, जो कि 61,525 रूपए से बढ़कर 62,950 (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) रूपए हो गई है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय अपाचे रेंज की कीमतें भी बढ़ाई हैं, जिसके तहत अब TVS Apache RTR 160 2V रियर drum वेरिएंट 2,000 रूपए बढ़कर 97,000 रूपए है, जो कि पहले 95,000 रूपए थी।

इसी तरह TVS Apache RTR 160 2V रियर disc वेरिएंट अब 1,00,00 रूपए में उपलब्ध होगी, जो कि पहले 98,000 रूपए थी। यह 2,000 रूपए की वृद्धि है, जबकि TVS Apache RTR 180 की नई कीमत अब 25,00 रूपए बढ़कर 1,03,950 रूपए हो गई है, जो कि पहले 1,01,450 रूपए थी। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम के हिसाब से है।