मार्च 2023 की बिक्री में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ने दी XUV700, हैरियर, हेक्टर और सफारी को मात

toyota innova hycross-28

Pic Source: PRASHANT M. NAIK ( FAN CLUB )

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की बिक्री मार्च 2023 में 5,755 यूनिट की रही है और यह इसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है

भारत में मार्च 2023 में तीन पंक्ति वाली कारों की बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं और महिंग्रा स्कॉर्पियो रेंज सबसे ऊपर रही है। इसके बाद क्रमशः टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, टाटा हैरियर, सफारी, एमजी हेक्टर प्लस जैसी कारें शामिल रही हैं। यानी पिछले महीने स्कॉर्पियो की बिक्री भी महिंद्रा एक्सयूवी700 से अधिक थी। मार्च 2023 में इन एसयूवी की कुल बिक्री 28,206 यूनिट रही, जो मार्च 2022 में बेची गई 18,838 यूनिट के मुकाबले 49.73 प्रतिशत अधिक थी।

दरअसल पिछले महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज की 8,788 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि मार्च 2022 में बेची गई 6,061 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 44.99 प्रतिशत की वृद्धि है। मार्च 2022 में यह केवल स्कॉर्पियो थी, तब स्कॉर्पियो एन शामिल नहीं थी। इसे जून 2022 में कंपनी के पोर्टफोलियो में जोड़ा गया था। वहीं दूसरे नंबर पर टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस कुल मिलाकर 5,755 यूनिट के साथ रही है। इस कार को भारत में दिसंबर 2022 में लॉन्च किया गया था।

इस तरह देखा जाए तो इनोवा हाईक्रॉस की मांग जबरदस्त है। इसके हाइब्रिड जेडएक्स और जेडएक्स (ओ) वेरिएंट की बुकिंग को प्रतीक्षा अवधि के रूप में अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी700 की बिक्री मार्च 2023 में 15.45 प्रतिशत घटकर 5,107 यूनिट की रही है, जबकि मार्च 2022 में यह आंकड़ा 6,060 यूनिट का था।

इसी प्रकार मार्च 2023 में टाटा हैरियर और सफारी की संयुक्त बिक्री 4,451 यूनिट की रही है, जो कि मार्च 2022 में बेची गई 4,718 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 5.66 प्रतिशत की गिरावट है। इसमें हैरियर की बिक्री 2,561 यूनिट की रही है, जबकि सफारी की कुल 1,890 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं एमजी मोटर ने मार्च 2023 में हेक्टर और हेक्टर प्लस की बिक्री में 103.32 प्रतिशत की सालाना वृद्धि देखी है।

दरअसल एमजी इंडिया ने मार्च 2023 में इन कारों की कुल मिलाकर 4,105 यूनिट की बिक्री की है, जबकि मार्च 2022 में यह आंकड़ा केवल 2,019 यूनिट का था। इसके साथ ही एमजी ने मार्च 2023 में 6,000 से भी अधिक यूनिट के साथ अपनी अब तक की सबसे उच्चतम मासिक बिक्री भी दर्ज की है, जिसमें हेक्टर और हेक्टर प्लस ने सबसे अधिक संख्या में योगदान दिया है।

एमजी मोटर ने इस वृद्धि का श्रेय अपडेटेड हेक्टर को दिया है जो डिजाइन, फीचर्स और तकनीक के मामले में कई अपडेट के साथ आती है। इन कारों को फीचर्स के रूप में लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और रियर ड्राइव असिस्ट आदि मिलते हैं। साथ ही यह पुश बटन स्टार्ट, ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक आदि से लैस है।