जनवरी 2024 में बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी – पंच, नेक्सन, ब्रेज़ा, स्कार्पियो, क्रेटा, सोनेट

tata punch ev-19

tata punch ev

जनवरी 2024 में बेची गई टॉप 10 एसयूवी की सूची में टाटा पंच 17,978 यूनिट के साथ पहले स्थान पर रही है

जनवरी 2024 में टाटा पंच सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की सराहनीय वृद्धि के साथ टॉप 10 एसयूवी सूची में पहले स्थान पर रही है। माइक्रो एसयूवी की कुल मिलाकर 17,978 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जनवरी 2023 में यह आंकड़ा 12,006 यूनिट का था। हाल ही में कंपनी ने पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च किया था। टाटा नेक्सन 17,182 यूनिट के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही है।

जबकि जनवरी 2023 में इसकी कुल 15,567 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि है। वहीं जनवरी 2024 में 15,303 यूनिट की बिक्री दर्ज करते हुए ब्रेज़ा कॉम्पैक्ट एसयूवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जो 2023 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 14,359 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि है। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने 14,293 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान का दावा किया, जो कि तुलना में साल-दर-साल 64 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है।

जनवरी 2023 में स्कार्पियो की 8,715 यूनिट की बिक्री हुई थी। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 13,643 यूनिट के साथ एसयूवी बिक्री चार्ट में पांचवें स्थान पर रही है, जिसने बाजार में लॉन्च होने के बाद से केवल दस महीनों में एक लाख यूनिट की बिक्री की है। वहीं ग्रैंड विटारा की 55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,662 यूनिट के मुकाबले कुल 13,438 यूनिट की बिक्री हुई है।

Pic Source: Nipu Sangma
जनवरी 2024 में बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी जनवरी 2024 जनवरी 2023
1. टाटा पंच (50%) 17,978 12,006
2. टाटा नेक्सन (10%) 17,182 15,567
3. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (7%) 15,303 14,359
4. महिंद्रा स्कार्पियो (64%) 14,293 8,715
5. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 13,643  –
6. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (55%) 13,438 8,662
7. हुंडई क्रेटा (-12%) 13,212 15,037
8. हुंडई वेन्यू (10%) 11,831 10,738
9. किआ सोनेट (25%) 11,530 9,261
10. हुंडई एक्सटर 8,229

पिछले महीनें यह भारत में स्कॉर्पियो के बाद दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली मध्यम आकार की एसयूवी रही और क्रेटा से आगे रही, जिसे कुछ सप्ताह पहले एक व्यापक अपडेट प्राप्त हुआ था। हुंडई क्रेटा ने जनवरी 2024 में 15,037 यूनिट की तुलना में 12 प्रतिशत की सालाना गिरावट के साथ 13,212 यूनिट की बिक्री दर्ज की है।

क्रेटा की मासिक बिक्री संख्या आने वाले महीनों में और बेहतर होगी क्योंकि इसने केवल एक महीने में 51,000 बुकिंग हासिल की है। हुंडई वेन्यू 11,831 यूनिट के साथ सूची में आठवें स्थान पर रही, जो जनवरी 2023 में बेची गई 10,738 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि है।

2024 hyundai creta

वहीं किआ सोनेट और हुंडई एक्सटर सूची में क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर रही। किआ सोनेट की 25 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 9,261 यूनिट के मुकाबले 11,530 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि एक्सटर की कुल मिलाकर 8,229 यूनिट बेची गई हैं।