आगामी कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet के टॉप 10 स्टैंडर्ड फीचर्स

किआ सोनेट को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा, यहां आप कार के बेस HTE वेरिएंट के साथ पेश होने जा रहे फीचर्स के बारे में जान सकते हैं

भारतीय बाजार में लॉन्च होने से पहले सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट (Kia Sonet) से पर्दा हट गया है, जिसे अगले महीने भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। सोनेट को ट्रिम लेवल के आधार पर कई नए फीचर्स के साथ पेश किया जा रहा है। हम इस लेख में सोनेट (HTE ट्रिम) के बेस मॉडल पर पेश किए जा रहे 10 प्रमुख फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैः

1. एलईडी टेल लाइट्स (LED Taillights)

सोनेट के बेस वेरिएंट को शानदार लुक वाली एलईडी टेललाइट्स मिली है और ये हॉरिजेंटल रूप से चलने वाली रिफ्लेक्टर बार से जुड़ी हैं। यह टेललैंप्स को सिंगल-पीस लुक देता है और काफी अपमार्केट लगता है। हालांकि हेडलैम्प्स रेग्यूलर हैलोजन यूनिट हैं, जो हाई-एंड ट्रिम्स की तरह एलईडी नहीं हैं। कार के डिज़ाइन विवरण में फ़ॉक्स स्किड प्लेट्स और सिग्नेचर डिजाइन वाला टाइगर नोज ग्रिल शामिल है।

Kia Sonet-14

2. प्रीमियम इंटीरियर (Premium Interior)

इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का एक्टेरियर जितना शानदार है उतना इंटीरियर भी है। इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम, सीटों के लिए प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और एसी वेंट्स के लिए क्रोम गार्निश के साथ प्रीमियम रूफ लाइनिंग दी गई है। ये सभी एलिमेंट केबिन में प्रीमियम-नेस जोड़ते हैं। हालांकि बेस ट्रिम को ऑडियो सिस्टम नहीं मिलता है।

3. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (Digital Instrument Cluster)

सोनेट के सभी ट्रिम्स को स्टैंडर्ड के रूप में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, बेस ट्रिम पर हमें टैकोमीटर और तापमान/ईंधन गेज के लिए डायल द्वारा दोनों तरफ एक 3.5 इंच का मोनोक्रोम इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जबकि इसे मल्टीकलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं मिलता है।

Kia Sonet-16

4. इलेक्ट्रिक ओआरवीएम (Electric ORVMs)

कार को प्रीमियम बनाने में इजाफा करते हुए किआ ने सभी ट्रिम्स में सोनेट को इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड विंग मिरर दिए हैं। ये मिरर ऑटो-फोल्डिंग भी होते हैं, यानि हर बार जब आप इंजन बंद करते हैं, तो वे बंद हो जाते हैं।

5. टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग (Tilt-Adjustable Steering)

Kia सॉनेट के बेस वेरिएंट का स्टीयरिंग व्हील टिल्ट-एडजस्टेबल है, जिससे ड्राइवर को उपयुक्त ड्राइविंग स्थिति चुनने की अनुमति मिलती है। हालांकि इसमें टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट नहीं है। यहाँ तक की यह टॉप वेरिएंट में भी उपलब्ध नहीं है, जबकि किआ सेल्टोस में स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट एडजस्टेबल एंड टेलिस्कोपिक दोनों आते हैं।

Kia Sonet Compacct Suv2

6. सेंटर लॉकिंग (Centre Locking)

कार की सेफ्टी का ख्याल रखने के लिए किआ स्टैंडर्ड के रूप में सेंटर लॉकिंग सिस्टम की पेशकश कर रहा है। इसके विपरीत ज्यादातर बेस मॉडलों में इसे छोड़ दिया जाता है, ताकि कीमत सस्ती हो।

7. रियर AC वेंट (Rear AC Vents)

केबिन के प्रीमियम-नेस को रखते हुए सोनेट में रियर सीट के लिए भी एसी वेंट मिल रहा है, जो कि भारत में विशेष रूप से गर्मियों के महीनें में काफी सहायक होने वाला उपकरण है।

Kia sonet-12

8. फ्रंट और रियर USB चार्जिंग (Front And Rear USB Charging)

किआ सोनेट के साथ कई चार्जिंग पोर्ट पेश किया जा रहा है, जहां गियर लीवर के ठीक आगे क्यूबिक स्पेस में 12 वोल्ट चार्जिंग सॉकेट और सेंटर कंसोल में एक यूएसबी पोर्ट मिलता है। इसके अलावा, रियर एसी वेंट्स के ऊपर एक और यूएसबी पोर्ट है, जो पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए सुविधा जोड़ता है।

9. सेफ्टी फीचर्स (Safety Features)

स्टैंडर्ड के रूप में ड्यूल एयरबैग (ड्राइवर और सामने वाले यात्री) के साथ किआ सोनट में सेफ्टी का अच्छी तरह से ध्यान रखा गया है और इसके साथ एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, रियर पार्किंग सेंसर, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और फ्रंट व्हील के लिए डिस्क ब्रेक पेश किया जा रहा है।

Kia Sonet-13

10. डीजल इंजन ऑप्शन (Diesel Engine Option)

किआ सोनट का बेस HTE ट्रिम्स पेट्रोल के साथ-साथ डीजल इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल मोटर 1.2-लीटर यूनिट है, जो 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन 1.5-लीटर यूनिट है जो कि 100 पीएस की पावर और 240 एनएम का टॉर्क देता है। ये पॉवरप्लांट केवल बेस ट्रिम पर मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। 1.2 पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 1.5 लीटर डीजल को 6-स्पीड मैनुअल यूनिट के साथ जोड़ा गया है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...