अप्रैल 2023 की बिक्री में टॉप 10 मिडसाइज एसयूवी – क्रेटा, विटारा, सेल्टोस, स्कॉर्पियो

mahindra scorpio n-7

Pic Source: DrSatish Satyaarth

अप्रैल 2023 के महीने में मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा शीर्ष पर रही है और इसने महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस को पीछे छोड़ दिया है

पिछले कुछ सालों में मिडसाइज एसयूवी की भारतीय बाजार में ज्यादा मांग बढ़ गई है और ग्राहकों के ट्रेंड को समझते हुए कार निर्माता इस सेगमेंट में अपने नए मॉडल ला रहे हैं और उनकी खूब बिक्री भी हो रही है, जो अप्रैल 2023 में भी जारी रही। पिछले महीने हुंडई क्रेटा ने अपना दबदबा बनाए रखा है और इसकी कुल मिलाकर 14,186 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अप्रैल 2022 में बेची गई 12,651 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं सूची में महिंद्रा स्कॉर्पियो कुल मिलाकर 9,617 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर पर रही है, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान बेची गई 2,712 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 255 प्रतिशत की भारी वृद्धि है, जिसका श्रेय स्कॉ़र्पियो एन को दिया जा सकता है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा भी पिछले कुछ महीनों से अच्छी बिक्री दर्ज कर रही है।

यह मिड साइज एसयूवी 7,742 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जबकि पिछले महीने किआ सेल्टोस की 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,506 यूनिट के मुकाबले केवल 7,213 यूनिट की बिक्री हुई है। हालाँकि आने वाले महीनों में यह बिक्री बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि किआ अपनी सेल्टोस के अपडेट वर्जन को एक या दो महीने में लॉन्च कर सकती है, जिसे 160 पीएस की पावर विकसित करने वाला एक नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा।

Pic Source: Aniket Gawas
टॉप 10 मिड-साइज एसयूवी अप्रैल 2023 अप्रैल 2022
1. हुंडई क्रेटा (12%) 14,186 12,651
2. महिंद्रा स्कार्पियो (255%) 9,617 2,712
3. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 7,742
4. किआ सेल्टोस (-4%) 7,213 7,506
5. महिंद्रा XUV700 (6%) 4,757 4,494
6. एमजी हेक्टर (114%) 3,103 1,448
7. टाटा हैरियर 2,783 2,785
8. टोयोटा हाइराइडर (3%) 2,616
9. स्कोडा कुशॉक (-10%) 2,162 2,413
10. फॉक्सवैगन ताईगुन (-42%) 1,520 2,631

वहीं महिंद्रा एक्सयूवी700 कुल मिलाकर 4,757 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही है, जो कि अप्रैल 2022 में बेची गई 4,494 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं एमजी हेक्टर की पिछले महीने कुल 3,103 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि अप्रैल 2022 में बेची गई 1,448 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 114 प्रतिशत की वृद्धि है।

टाटा मोटर्स की हैरियर की बिक्री 2,783 यूनिट के साथ स्थर रही है। वहीं टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर 2,616 यूनिट की बिक्री के साथ आठवें स्थान पर रही है। इसमें ग्रैंड विटारा के साथ कई समानताएं हैं और यह एक विस्तृत रेंज में पेश की जाती है। वहीं स्कोडा कुशाक की पिछले महीने कुल 2,162 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि अप्रैल 2022 में यह आंकड़ा 2,413 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट है।

Pic Source: Shantanu Manavi

वहीं फॉक्सवैगन ताईगुन की पिछले महीने 1,520 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2022 में बेची गई 2,631 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 42 प्रतिशत की गिरावट है। बता दें कि कुशाक और तैगुन दोनों एक ही प्लेटफार्म MQB A0 IN पर आधारित हैं।