अक्टूबर 2023 की बिक्री में टॉप 10 हैचबैक – वैगनआर, स्विफ्ट, बलेनो, i20, अल्ट्रोज़, ग्लैंज़ा

Pic Source: Rahul Bansa

अक्टूबर 2023 में मारुति सुजुकी वैगनआर 22,080 यूनिट के साथ टॉप 10 हैचबैक की सूची में पहले स्थान पर रही है

यह कोई रहस्य नहीं है कि हैचबैक सेगमेंट को उतना ध्यान नहीं मिल रहा है जितना पहले मिलता था, लेकिन बहुत कम मॉडल अपनी उच्च लोकप्रियता के कारण आगे बढ़ रहे हैं। हाल के वर्षों में किफायती वॉल्यूम सेगमेंट में भी ग्राहक उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस आधारित सब-फोर-मीटर एसयूवी (कॉम्पैक्ट और माइक्रो) के साथ जाना पसंद कर रहे हैं।

मारुति सुजुकी वैगनआर अक्टूबर 2023 में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है, क्योंकि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 17,945 यूनिट के मुकाबले पिछले महीनें इसकी 22,080 यूनिट की बिक्री हुई है। जो सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है। वहीं स्विफ्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक अक्टूबर 2023 में 17,231 यूनिट की तुलना में 20,598 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है।

इस तरह इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं बलेनो देश में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली हैचबैक रही है, क्योंकि बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान 17,149 यूनिट के मुकाबले 16,594 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है, जिसमें सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

maruti baleno_
Pic Source: Vaibhav Nande
टॉप 10 हैचबैक अक्टूबर 2023 अक्टूबर 2022
1. मारुति सुजुकी वैगनआर (23%) 22,080 17,945
2. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (20%) 20,598 17,231
3. मारुति सुजुकी बलेनो (-3%) 16,594 17,149
4. मारुति सुजुकी ऑल्टो (-47%) 11,200 21,260
5. हुंडई i20 (-8%) 7,212 7,814
6. हुंडई ग्रैंड i10 निओस (-26%) 6,552 8,855
7. टाटा अल्ट्रोज़ (25%) 5,984 4,770
8. टाटा टियागो (-25%) 5,356 7,187
9. टोयोटा ग्लैंज़ा (25%) 4,724 3,767
10. मारुति सुजुकी सेलेरिओ 4,317 4,296

मारुति सुजुकी ऑल्टो 11,200 यूनिट की घरेलू बिक्री के साथ सूची में चौथे स्थान पर रही है। 2022 में इसी अवधि की तुलना में इसकी 21,260 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं हुंडई i20 प्रीमियम हैचबैक सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,814 यूनिट की तुलना में 7,212 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही है। वहीं हुंडई की ग्रैंड आई10 निओस सूची में छठे स्थान पर रही है।

वहीं अक्टूबर 2022 में इसकी 8,855 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 6,552 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की गिरावट है। टाटा अल्ट्रोज़ 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,770 यूनिट के मुकाबले 5,984 यूनिट के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही है। वहीं टियागो की 25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,187 यूनिट के मुकाबले 5,356 यूनिट की बिक्री हुई है।

tata tiago ev-5

वहीं टोयोटा ग्लैंज़ा 25 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 3,767 यूनिट के मुकाबले 4,724 यूनिट के साथ सूची में नौवें स्थान पर रही है, जबकि मारुति सुजुकी सेलेरियो 4,317 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष दस में शामिल रही है।