इस भारतीय कार निर्माता ने 2019 नवरात्रि फेस्टिव सीजन की तुलना में वाहनों बुकिंग में भी 103 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भारतीय कार बाजार में हाल के दिनों में सबसे मजबूत रिकवरी दर्ज की है और लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कंपनी ने लगातार सकारात्मक बिक्री वृद्धि दर्ज कर रही है। अब टाटा ने कहा है कि कंपनी ने इस फेस्टिव सीजन में बिक्री में 90 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है, जबकि इस दौरान बुकिंग में भी पिछले साल के मुकाबले 103 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
बता दें कि फेस्टिव सीजन को भारत में बहुत ही शुभ माना जाता है और इस दौरान खरीददार कई महत्वपूर्ण खरीदारी करते हैं। इससे ऑटो उद्योग अछूता नहीं है। इसके अलावा फेस्टिव सीजन में आमतौर पर वाहनों की बड़े पैमाने पर खरीददारी होती है और लोगों आकर्षित करने के लिए टाटा सहित कई कंपनियों छूट और लाभों की पेशकश की हैं।
इस तरह टाटा की बिक्री में बढ़ोत्तरी छूट के अलावा इसकी सेफ्टी भी है। आजकल, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में कारों की सेफ्टी काफी बेहतर विषय बन गया है और टाटा की कार लाइनअप को बहुत से सुरक्षा सुविधाओं और उपकरणों के साथ अपडेट किया गया है।

नतीजा कंपनी के प्रत्येक वाहन (हैरियर को छोड़कर, जो अभी तक क्रैश टेस्ट से नहीं गुज़री है) की वैश्विक NCAP सेफ्टी रेटिंग 4-स्टार या उससे ऊपर की की होती है। वर्तमान में टाटा के पास टियागो, टिगॉर, अल्ट्रोज़, नेक्सन, और हैरियर जैसी 5 कारें हैं।
यह कार निर्माता भविष्य में बहुत जल्द ही कुछ नए मॉडलों को लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसमें ग्रेविटास, एचबीएक्स, हेक्सा सफारी एडिशन और अल्ट्रोज़ ईवी शामिल हैं। इसके अलावा, अल्ट्रोज़ टर्बो भी पाइपलाइन में है। हालांकि अफसोस की बात है कि भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण इन लॉन्चों में काफी देरी हुई है।

टाटा मोटर्स अपने यात्री वाहन व्यवसाय के लिए एक भागीदार की तलाश में है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन विभाग भी शामिल है। इससे लाइनअप के तेजी से विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति मिलेगी। अगर यह संभव होता है तो हमें अगले साल हम टाटा की ओर से बैक-टू-बैक लॉन्च देख सकते हैं। टाटा मोटर्स ने भी हाल ही में 40 लाख यूनिट वाहनों के उत्पादन को पार किया है।