रॉयल एनफील्ड Meteor Fireball, Stellar और Supernova में प्रमुख अंतर

रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 के तीनों वेरिएंट को पावर देने के लिए एक नया 349 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन होगा जो 20.2 BHP की पावर और 27 Nm का टॉर्क उत्पन करता है

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपनी कई नई बाइक पर कार्य कर रही है और नए सिरे से खुद को मार्केट में स्थापित करने की कोशिश में है। इसी कड़ी में कंपनी जल्द ही भारत में एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है, जिसे रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 (Royal Enfield Meteor 350) के नाम से जाना जाएगा और यह बाइक मूलरूप से थंडरबर्ड की जगह लेगी।

नई रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 को कंपनी के नए प्लेटफार्म ‘J’ पर विकसित किया जाएगा और इसके पहले ही इस बाइक को न केवल टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, बल्कि इसकी कई जानकारी सामने आ चुकी हैं, जिसमें इसके सभी तीनों वेरिएंट की जानकारी सामने आई है।

भारत में मीटिओर 350 को कुल मिलाकर 3 वेरिएंट फायरबॉल, स्टेलर और सुपरनोवा में पेश किया जाएगा। इसमें फायरबॉल  एंट्री-लेवल वेरिएंट होगा, जिसे केवल दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें ग्लॉस येलो और रेड शामिल हैं। फायरबॉल ट्रिम को 3 डी बैज के बजाय डिकल्स से लैस किया जाएगा।

Royal enfield meteor1

कीमतों को ध्यान में रखते हुए मीटिओर 350 के फायरबॉल वेरिएंट को क्रोम बिट्स जैसे प्रीमियम स्टाइलिंग एलिमेंट नहीं दिए जायेंगे, जो अन्य दो वेरिएंट के लिए आरक्षित हैं, जबकि स्टेलर वैरिएंट मेटालिक रेड, मैटेलिक ब्लू और मैट ब्लैक पेंट स्कीम के साथ उपलब्ध होगा। फायरबॉल की तुलना में स्टेलर ट्रिम में 3 डी लोगो, पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए बैकरेस्ट, बॉडी कलर्ड पैनल के साथ-साथ क्रोम-फिनिश हैंडलबार, फ्यूल इंजेक्टर कवर और एग्जॉस्ट होगा।

सुपरनोवा वेरिएंट मीटिओर 350 का रेंज-टॉपिंग एडिशन होगा और ब्लू व ब्लैक या ब्राउन या ब्लैक कलर की पेंट स्कीम को सपोर्ट करेगा। सुपरवोना में स्टेलर के सभी एलिमेंट के अलावा प्रीमियम ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, प्रीमियम सीट कवर, क्रोम इंडिकेटर्स, कुशन्ड बैकरेस्ट, साथ ही विंडस्क्रीन भी मिलेगी।

Royal enfield meteor2

कंपनी हायर-स्पेक स्टेलर और सुपरनोवा को अलग-अलग पेंट स्कीम में लॉन्च करेगी और विभिन्न एक्सटेरियर सुविधाओं के एक सेट से लैस किया जाएगा, जबकि स्टेलर ट्रिम में क्रोम एग्जॉस्ट सिस्टम और हैंडलबार के साथ-साथ पीछे पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए बैकरेस्ट भी मिलेगी।

टॉप-स्पेक सुपरनोवा में Machined फिनिश्ड व्हील्स, सीट कवर, क्रोम इंडिकेटर्स और एक विंडस्क्रीन की सुविधा होगी। हालांकि तीनों वेरिएंट को स्टैंडर्ड के रूप में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। बाइक को सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नेविगेशन TFT यूनिट मिलेगी।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...