रॉयल एनफील्ड ने अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों में मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 2,872 रुपए से लेकर 8,408 रुपए तक की वृद्धि की है
साल की शुरूआत के साथ ही रॉयल एनफील्ड ने अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है, जिसमें क्लासिक 350, मीटिओर और हिमालयन के साथ-साथ 650 ट्विन भी शामिल है। कंपनी ने कीमतों में वृद्धि का कारण इनपुट लागतों में वृद्धि होना बताया है और ये जनवरी 2022 से ही लागू हैं।
रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक क्लासिक 350 की कीमतों की बात करें तो इसमें 3,332 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। क्लासिक 350 की शुरुआती कीमत अब रेडिट वेरिएंट के लिए 1,87,246 रुपए है, जबकि अन्य वेरिएंट्स की नई कीमतें हैल्सियन के लिए 1,95,125 रुपए, सिग्नल वेरिएंट के लिए 2,07,539 रुपए, डार्क वेरिएंट के लिए 2,14,743 रुपए और क्रोम वेरिएंट के लिए 2,18,450 रुपए है।
कंपनी ने सितंबर 2021 में भारत में क्लासिक 350 के नए जेनरेशन को लॉन्च किया था, तब इसकी 1.84 लाख रुपए से लेकर 2.15 लाख रुपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) रखी गई थी। वहीं मीटिओर 350 की बात करें तो इसमें क्लासिक 350 के समान ही वृद्धि की गई है। फायरबॉल (रेड, येलो) के लिए शुरुआती कीमत अब 2,01,620 रूपए है।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 | नई कीमत (एक्स-शोरूम) | वृद्धि (रूपए में) |
क्लासिक 350 रेडडिच | 1,87,246 रुपए | 2,872 रूपए |
हैल्सियोन | 1,96,125 रूपए | 3,002 रूपए |
सिग्नल | 2,07,539 रुपए | 3,172 रूपए |
डार्क | 2,14,743 रुपए | 3,278 रूपए |
क्रोम | 2,18,450 रुपए | 3,332 रूपए |
रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 | नई कीमत (एक्स-शोरूम) | वृद्धि (रूपए में) |
फायरबाल (रेड और येलो) | 2,01,620 रूपए | 3,083 रूपए |
फायरबॉल व्हाइट एंड ब्लैक कस्टम्स | 2,03,456 रूपए | 3,082 रूपए |
स्टेलर ब्लू रेड और ब्लैक | 2,07,700 रुपए | 3,173 रूपए |
स्टेलर प्योर ब्लैक | 2,09,537 रूपए | 3,173 रूपए |
सुपरनोवा ब्राउन और ब्लू | 2,17,836 रुपए | 3,323 रूपए |
सुपरनोवा सिल्वर और बेज कस्टम | 2,19,674 रुपए | 3,323 रूपए |
बता दें कि इससे पहले रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल सितंबर में हिमालयन और मीटिओर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उस समय मीटिओर के सभी वेरियंट 7,000 रुपए तक महंगे हो गए थे। इसी तरह हिमालयन की कीमतों में सभी वेरिएंट्स के लिए करीब 5,000 रुपए तक की वृद्धि की गई थी।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन | नई कीमत (एक्स-शोरूम) | वृद्धि (रूपए में) |
मिराज सिल्वर और ग्रेवल ग्रे | 2,14,887 रुपए | 4,514 रूपए |
पाइन ग्रीन और ग्रेनाइट ब्लैक | 2,18,706 रुपए | 884 रुपए |
लेक ब्लू और रॉक रेड | 2,22,526 रुपए | 8,408 रूपए |
वहीं रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की कीमतों में हुई वृद्धि की बात करें तो इसमें 319 रूपए से लेकर 7,320 रूपए तक की वृद्धि की गई है। कीमतों में वृद्धि के बाद अब बुलेट 350 केएस ब्लैक वेरिएंट 1,73,074 रुपए, केएस (सिल्वर, ओनेक्स ब्लैक) वेरिएंट 1,65,805 रुपए और ईएस वेरिएंट अब 1,82,509 रुपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 | नई कीमत (एक्स-शोरूम) | वृद्धि (रूपए में) |
केएस ब्लैक | 1,73,074 रुपए | 7,320 रूपए |
केएस (सिल्वर, ओनेक्स ब्लैक) | 1,65,805 रुपए | 7,320 रूपए |
ईएस | 1,82,509 रुपए | 319 रुपए |