सितम्बर 2020 में प्रीमियम हैचबैक की बिक्री के आंकड़े – Baleno, i20, Altroz, Polo, Jazz

सितंबर 2020 के महीने में मारूति बलेनो हुंडई आई20 और अल्ट्रोज से आगे रही और लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया

भारत में बी2 हैचबैक सेगमेंट हाल के वर्षों में बेहद लोकप्रिय स्पेस में से एक रहा है और यहां मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई एलीट i20 नियमित तौर पर बेस्ट-सेलर रही हैं। इसी महत्व को देखते हुए टाटा मोटर्स ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz) को लॉन्च किया और इसका टाटा को काफी फायदा हो रहा है।

हम सितंबर 2020 में बेची गई इन कारों की बात करें तो मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) 19,433 यूनिट के साथ सेगमेंट में टॉप पर रही जबकि 2019 में इसी अवधि में 11,420 यूनिट रही। इस तरह 8,000 से ज्यादा यूनिट की बिक्री करके बलनो सलाना आधार पर 70 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। बलेनो इसके साथ भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी।

लिस्ट में हुंडई एलीट i20 (Hyundai Elite i20) को पिछले साल के 10,141 यूनिट के मुकाबले 9,852 यूनिट पर क्लोज हुई। इस कोरियाई हैच को आने वाले महीनों में एक नए डिजाइन के साथ एक नई पीढ़ी मिल रही है और एक फीचर पैक्ड इंटीरियर के साथ-साथ नए पावरट्रेन भी शामिल हैं।

Maruti-Suzuki-Baleno-rear-three-quarter

ModelsSeptember 2020 SalesSeptember 2019 Sales
Maruti Suzuki Baleno 19,43311,420
Hyundai i20 9,85210,141
Tata Altroz5,952
Toyota Glanza2,5722,773
Volkswagen Polo1,5851,643
Ford Freestyle761422
Honda Jazz 748649

अल्ट्रोज़ ने सितंबर 2020 में भारत में अब तक की सबसले ज्यादा बिक्री हुई और यह 5,952 यूनिट रही, जबकि अगस्त 2020 में यह 4,951 यूनिट रही। इस तरह अलट्रोज ने 20 प्रतिशत की मासिक वृद्धि देखी है। Altroz ​जल्द ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन टर्बोचार्ज्ड के साथ भी लॉन्च होगी, जो कि इसकी रेंज बढ़ाने और ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर अपील करने में मदद करेगी।

 

सितंबर 2019 में बलेनो की रिबैज वर्जन ग्लैंजा (Toyota Glanza) की बिक्री 2,773 यूनिट रही, जबकि सितम्बर 2020 में 2,572 यूनिट रही। लिस्ट में यह चौथे स्थान पर रही, जबकि सितंबर 2020 में फॉक्सवैगन पोलो (Volkswagen Polo) की बिक्री 1,585 यूनिट बिकी, जो कि पिछले साल 1,643 यूनिट थी।

tata altroz-4

लिस्ट में फोर्ड फ्रीस्टाइल (Ford Freestyle) की 761 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि पिछले साल 422 यूनिट रही। लिस्ट में होंडा जैज़ (Honda Jazz) हैचबैक की बिक्री 748 यूनिट बिकी, जो कि पिछले साल 649 यूनिट रही। कंपनियों को उम्मीद है कि फेस्टिव सीजन में कारों की बिक्री में और इजाफा होगा।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...