नई KTM 160 Duke भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 1.85 लाख रुपये

KTM 160 Duke में 164.2 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है जो 19 पीएस की पावर और 15.5 एनएम का टॉर्क देता है

केटीएम इंडिया ने हाल ही में जारी किए गए टीज़र के बाद आज नई 160 Duke को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह बाइक 160 सीसी सेगमेंट में ब्रांड का एंट्री मॉडल है, जिससे अब यह ज्यादा ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी क्योंकि 125 सीसी रेंज अब बंद हो चुकी है। यह मोटरसाइकिल तेज़ रफ्तार पसंद करने वाले युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

1,84,998 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की कीमत वाली KTM 160 ड्यूक तीन रंगों में उपलब्ध है, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज, अटलांटिक ब्लू और सिल्वर मेटैलिक मैट शामिल है। बुकिंग ऑनलाइन और देश भर के KTM डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। मोटरसाइकिल में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स, WP एपेक्स USD फ्रंट फोर्क्स और मोनो-शॉक रियर सस्पेंशन, ड्यूल चैनल ABS आदि शामिल हैं।

160 ड्यूक में केटीएम ने 5-इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसमें कॉल रिसीव करना, म्यूज़िक चलाना और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी स्मार्टफोन से जुड़ी सुविधाएँ भी मिलती हैं। बाइक में 10.1 लीटर का फ्यूल टैंक और 17-इंच के अलॉय व्हील्स हैं, जिन पर फ्रंट में 110-सेक्शन और रियर में 140-सेक्शन टायर्स लगे हैं।

KTM Duke 160इस नेकेड स्ट्रीटफाइटर में 164.2 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है। यह इंजन 9,500 आरपीएम पर 19 पीएस की अधिकतम पावर और 7,500 आरपीएम पर 15.5 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है, जो इसे अपनी श्रेणी की सबसे शक्तिशाली मोटरसाइकिल बनाता है। इसमें स्प्लिट ट्रेलिस फ्रेम, WP एपेक्स फ्रंट फोर्क्स, बायोनिक लाइट व्हील और हल्की हगर ट्यूब, जिससे पहियों पर लगने वाला अतिरिक्त वजन कम हो जाता है

160 ड्यूक मुख्य रूप से यामाहा MT-15 V2 से मुकाबला करती है और ज़्यादा फ़ीचर्स से भी भरपूर है। इसका पावरट्रेन 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा है जिसमें स्लिपर और असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड है, जबकि डुअल-चैनल ABS यूनिट भी स्टैंडर्ड है। इस मोटरसाइकिल में 200 ड्यूक के साथ कई समानताएँ हैं।

KTM Duke 160 (2)

केटीएम 160 ड्यूक का व्हीलबेस 1,357 मिमी लंबा है। फ्रंट में 138 मिमी और रियर में 161 मिमी सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है। सीट की ऊँचाई 815 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 174 मिमी और वज़न 147 किलोग्राम है। इसमें 320 मिमी का फ्रंट डिस्क ब्रेक और 230 मिमी का रियर डिस्क ब्रेक सेटअप है, जिसमें ब्रेम्बो रेडियल कैलिपर्स, बॉश ईएमएस और अन्य फीचर्स शामिल हैं।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...