नई जेनेरशन Maruti Grand Vitara के इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है और यह ADAS जैसे फीचर्स से लैस होगी
मारुति सुजुकी ने हाल ही में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara का डेब्यू किया था, जिसे आने वाले वाले हफ्तों में लॉन्च किया जाना है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 500 किमी से अधिक की रेंज देने में सक्षम होगी। इसके साथ ही मौजूदा ग्रैंड विटारा पर आधारित एक 7-सीटर एसयूवी पर भी काम चल रहा है। हाल ही में टेस्टिंग मॉडल को देखकर एक बिल्कुल नई एसयूवी की पुष्टि की गई थी और यहाँ एसयूवी की साफ तस्वीरें सामने आई हैं।
Maruti Grand Vitara 2022 के अंत में बाजार में अपनी शुरुआत के बाद से कंपनी के लिए सफल एसयूवी रही है। कंपनी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत करने की राह पर थी और प्रमुख एसयूवी के रूप में, ग्रैंड विटारा ने पिछले कुछ सालों में अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद की है। वहीं नई जेनेरशन Maruti Grand Vitara के आने से इसकी लोकप्रियता में और इजाफा होगा।
इसके भारतीय बाजार में इस साल के अंत से पहले या 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है और अधिक संभावना है कि अगले साल इसका 7-सीटर अवतार भी आएगा। नई जेनेरशन Maruti Grand Vitara के डिज़ाइन की बात करें तो यह e Vitara से काफी प्रेरणा लेता है क्योंकि ग्रिल, बंपर और हेडलैंप को दोबारा डिजाइन किया गया है।

आप यहाँ एलईडी हेडलैंप, नए बम्पर हाउसिंग के भीतर एलईडी फॉग लैंप, स्वूपिंग बोनट, बड़े एयर इनलेट, नई फ्रंट स्किड प्लेट, चौकोर व्हील आर्चेस, नए Y-आकार के अलॉय व्हील्स, लाइट बार से जुड़े शार्प एलईडी टेल लैंप को देख सकते हैं। इसमें इलेक्ट्रिक बूट ओपनिंग के साथज्यादा बूटस्पेस भी मिलेगा।
वहीं इस एसयूवी में लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, वेन्टीलेटेड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीटें, रिक्लाइनिंग रियर सीटें, सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक, डुअल-पेन सनरूफ और वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो इंटीग्रेशन के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल आदि जैसे फीचर्स मिलेंगे।

हमें इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है, क्योंकि परिचित 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन पहले की तरह बरकरार रहेंगे, जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ जोड़ा जाएगा। इसी तरह के अपडेट टोयोटा की हाइराइडर एसयूवी को भी मिलेंगे। इसके अलावा मारुति सुजुकी भारत में Fronx को हाइब्रिड इंजन के साथ लाने की भी योजना बना रही है।






