इस साल Maruti Suzuki और Hyundai, दोनों ब्रांड भारतीय बाजार में कई एसयूवी मॉडल पेश करेंगे
एसयूवी पिछले कुछ वर्षों से लोकप्रियता हासिल कर रही हैं और यही कारण है कि देश की ऑटो निर्माता कंपनियां बिक्री संख्या में बढ़ोतरी के लिए अधिक से अधिक एसयूवी मॉडल पेश करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मारुति सुजुकी और हुंडई, दो प्रमुख ऑटो ब्रांड जो क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं, इस साल भारतीय बाजार में कई एसयूवी लॉन्च करेंगी। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।
1. Maruti e-Vitara

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाजार में आने वाले महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। HEARTECT-e EV प्लेटफॉर्म पर आधारित, यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है और इसे 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी एक बार चार्ज करने पर 500+ किमी की रेंज का दावा करती है। ई विटारा का निर्माण भारत में स्थानीय रूप से किया जाएगा, जबकि 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा। भारत में इसका मुकाबला Hyundai Creta EV, Tata curvv EV और MG ZS EV से होगा।
2. Maruti Grand Vitara 7-seater

मारुति की नई नई 7-सीटर एसयूवी कोडनेम Y17 को हाल ही में परीक्षण के दौरान देखा गया है। एसयूवी भारत में ब्रांड का अगला बड़ा लॉन्च होगा। 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में पेश की जाने वाली Y17 वाली इस थ्री-रो एसयूवी में तीसरी रो को समायोजित करने के लिए स्टैंडर्ड विटारा के मुकाबले इसका व्हीलबेस बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, नवीनतम फीचर्स की एक सीरीज पेश करते हुए डिजाइन संकेत ई-विटारा से लिए जाएंगे। 7-सीटर मारुति एसयूवी Hyundai Alcazar, Tata Safari और Mahindra XUV 7OO को टक्कर देगी।
3. Maruti Fronx Hybrid

हाल ही में फ्रोंक्स हाइब्रिड को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसे अगले कुछ महीनों में घरेलू बाजार में लॉन्च किया जाएगा। सामने आई तस्वीरों से पता चला है कि ‘हाइब्रिड’ बैज को छोड़कर, डिजाइन के मामले में यह क्रॉसओवर स्टैंडर्ड वर्जन के समान होगी। यह कंपनी का पहला मॉडल होगा, जिसमें 30+ kmpl के माइलेज के साथ सीरीज हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा।
4. 2025 Hyundai Venue

कुछ हफ्ते पहले नई Hyundai Venue को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इसके 2025 की आखिरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है और ये महाराष्ट्र में नई तालेगांव फैसिलिटी में निर्मित होने वाली पहली हुंडई कार होगी। डिजाइन अपडेट नई क्रेटा और अल्कजार से प्रेरणा लेंगे और यह डुअल-पेन सनरूफ, ADAS जैसी नवीनतम सुविधाओं से लैस होगी। उम्मीद है कि पॉवरट्रेन में कोई बदलाव नहीं होगा।
5. 2025 Hyundai Tucson facelift

Tucson एसयूवी के नवीनतम संस्करण का पिछले साल डेब्यू हुआ था। इंडिया-स्पेक मॉडल के वैश्विक मॉडल के समान अपडेट के साथ भारतीय बाजार में 2025 के अंत तक आने की उम्मीद है। नई अपहोल्स्ट्री, फीचर्स और टचस्क्रीन सिस्टम के साथ केबिन को पूरी तरह से अपडेट किया जाएगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ समान पेट्रोल और डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है।