MG Windsor ईवी भारतीय बाजार में पिछले चार महीनों से सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने आज घोषणा की है कि भारत की पहली इंटेलिजेंट सीयूवी MG Windsor ने 15,000 यूनिट के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। लॉन्च के बाद से लगातार चार महीनों (अक्टूबर 2024 से जनवरी 2025) में यह सबसे अधिक बिकने वाली ईवी के रूप में उभरी है। हम विंडसर की बढ़ती मांग को पूरा करने के उत्पादन क्षमता को बढ़ा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, हम एमजी सेलेक्ट के तहत नए उत्पादों की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए प्लांट में संशोधन कर रहे हैं, जो इस साल की पहली छमाही में लॉन्च होने वाले हैं। इसलिए, हमें फरवरी महीने के दौरान उत्पादन में मंदी की आशंका है, जो इस अवधि के दौरान अस्थायी रूप से हमारे बिक्री को प्रभावित कर सकता है। फिर भी, MG Windsor में ग्राहकों की दिलचस्पी मजबूत बनी हुई है और कंपनी को प्रति दिन लगभग 200 नई बुकिंग मिल रही हैं।
भविष्य को देखते हुए, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपनी नई MG Select ‘एमजी सेलेक्ट’ के तहत दो नए मॉडल पेश करने के लिए तैयार है। एमजी साइबरस्टर और एमजी M9 पहली पेशकश होंगी और इन्हें इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। दोनों मॉडलों ने पिछले महीने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी शुरुआत की थी।

5 महीने पहले ही लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक सीयूवी को वूलिंग क्लाउड ईवी के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। ग्राहक फ्लेक्सिबल कीमत के लिए Battery-as-a-service (BaaS) मॉडल का विकल्प चुन सकते हैं। एमजी विंडसर के बेस मॉडल की कीमत बैटरी सहित 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रुपये है। हाल ही में कंपनी ने पूरे लाइनअप में 50,000 रुपये की वृद्धि की है।
मिड-लेवल एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत 15 लाख रुपये है, जबकि टॉप-स्पेक एसेंस 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में आता है।। एमजी विंडसर ईवी को पावर देने वाली सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 134 एचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क उत्पन करती है। इसे 38 kWh बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है जो फुल चार्ज पर 332 किमी की ड्राइविंग रेंज का दावा करता है।

नई घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के उप प्रबंध निदेशक बीजू बालेंद्रन ने कहा, “एमजी विंडसर को मिल रही प्रतिक्रिया से हम खुश हैं और अपने ग्राहकों के आभारी हैं जिन्होंने हमें 15,000-यूनिट का उत्पादन करने में मदद की है। सीयूवी को कार खरीदारों द्वारा इसकी समग्र कीमत और पैकेजिंग और ग्राहकों को शानदार बिजनेस-क्लास अनुभव प्रदान करने के लिए व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है। BaaS, बायबैक प्रोग्राम और आजीवन वारंटी जैसी स्मार्ट पहलों ने इलेक्ट्रिक कारों में उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ाया है।”