भारत में लक्ज़री इलेक्ट्रिक रोडस्टर MG Cyberster की डिलीवरी हुई शुरू

MG Cyberster की पहली 8 यूनिट एक साथ एमजी सेलेक्ट बेंगलुरु शोरूम से डिलीवर की गई हैं

JSW MG Motor India के नए लग्ज़री चैनल MG SELECT ने स्पोर्ट्स कार प्रेमियों और लग्ज़री कार खरीदारों का स्वागत किया है। कंपनी ने बेंगलुरु सेंट्रल स्थित MG SELECT Aiconic Automobiles Experience Centre में 8 MG Cyberster कारों की डिलीवरी की है। ये कारें कंपनी के डायरेक्टर पार्थ जिंदल ने ग्राहकों को सौंपीं हैं। इस नए बने बेंगलुरु सेंटर में MG Cyberster और MG M9 Presidential Limousine को प्रदर्शित किया गया है।

इस मौके पर JSW MG मोटर इंडिया के डायरेक्टर पार्थ जिंदल ने कहा, “हमने MG SELECT के साथ लग्ज़री सेगमेंट में कदम रखा है और खास अनुभव व बेहतरीन प्रोडक्ट्स देने पर ध्यान दे रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण MG साइबरस्टर है, जो एक शानदार इलेक्ट्रिक रोडस्टर, जो मशहूर MGB से प्रेरित है और नई पीढ़ी के लिए मॉडर्न तरीके से डिजाइन किया गया है।साइबरस्टर स्पीड, स्टाइल और लग्ज़री का प्रतीक है। हमने बेंगलुरु में 8 MG Cyberster डिलीवर किए हैं, जो हमारे लिए गर्व और नए सफर की शुरुआत है।”

MG Cyberster सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेता है। इसमें 0.269 Cd का ड्रैग कोएफिशिएंट और सिज़र डोर्स दिए गए हैं, जो इसके एयरोडायनामिक डिजाइन को दिखाते हैं। इसमें 77 kWh की बैटरी लगी है, जो 580 किमी (MIDC) रेंज देती है और इसकी मोटाई सिर्फ 110 मिमी है, जिससे इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाया गया है।

MG Cyberster (3)

Cyberster 2-सीटर कन्वर्टिबल कार है और अंदर की तरफ, इसमें ट्रिपल-स्क्रीन कॉकपिट, डिनामिका स्वेड के साथ वीगन लेदर, बोस ऑडियो सिस्टम और रिजनरेटिव पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। MG का कहना है कि Cyberster सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि इनोवेशन, टिकाऊपन और ड्राइविंग के रोमांच को बढ़ावा देने वाली एक नई सोच है।

MG पहले मालिक को बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दे रही है और गाड़ी पर 3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। साइबरस्टर को भारत के 13 शहरों में MG Select शोरूम्स के जरिए बेचा जा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसकी कीमत में 3.3 kW पोर्टेबल चार्जर, 7.4 kW वॉल बॉक्स चार्जर और स्टैंडर्ड इंस्टॉलेशन शामिल हैं।

MG-Cyberstar (5)

एमजी मोटर ने 25 जुलाई, 2025 को साइबरस्टर की कीमत की घोषणा की थी। नई बुकिंग के लिए इसकी शुरुआती कीमत 74.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जिन ग्राहकों ने साइबरस्टर की प्री-बुकिंग की थी, उन्हें यह कार 72.49 लाख रुपये की विशेष कीमत पर मिल रही है। साइबरस्टर AWD डुअल मोटर सेटअप के साथ आती है जो कुल 510 एचपी की पावर और 725 NM का टॉर्क प्रदान करती है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...