Home Uncategorized अक्टूबर 2020 के नवरात्रि में Maruti Suzuki ने बेचा 95,000 वाहन

अक्टूबर 2020 के नवरात्रि में Maruti Suzuki ने बेचा 95,000 वाहन

0
अक्टूबर 2020 के नवरात्रि में Maruti Suzuki ने बेचा 95,000 वाहन

मारुति सुजुकी ने नवरात्रि और दशहरा अवधि के दौरान लगभग 95 हजार यूनिट वाहनों को बेचकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने लॉकडाउन के बाद अपनी बिक्री में उल्लेखनीय सुधार किया है और सितंबर 2020 में कंपनी ने सालाना आधार पर बिक्री में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। यह निर्माता इस नवरात्रि त्यौहार के मौसम में भी काफी सफल कार निर्माता बनकर उभरी है और केवल 10 दिनों 95000 यूनिट वाहनों की बिक्री की है।

बता दें कि नवरात्रि (और दशहरा) को भारतीय़ खरीददार बहुत ही शुभ मुहूर्त मानते हैं। इसलिए कारों को बिक्री को बढ़ावा मिलता है। मारुति सुजुकी भी इस महीने की शुरुआत में प्री-नवरात्रि बुकिंग पर बोनस की पेशकश कर रही थी और अपने ग्राहकों को कई अतिरिक्त लाभ भी दिया जिसकी वजह से बिक्री में बढ़ावा मिला।

मारूति सुजुकी ने इस अवसर पर सबसे ज्यादा बिक्री एंट्री-लेवल के हैचबैक की किया है और मारुति पोर्टफोलियो में बहुत सारे विकल्प हैं, जिनमें ऑल्टो, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगन-आर आदि शामिल हैं। इन दिनों मारूति सुजुकी की प्रमुख कॉम्पिटेटर हुंडई और उसके सहयोगी ब्रांड किआ मोटर्स को भी काफी सफलता मिली है।

Baleno

हुंडई इंडिया के लिए जहां दूसरे जेनरेशन की क्रेटा बेस्टसेलर साबित कर दिया है, वहीं हुंडई ग्रैंड आई 10 निओस दूसरे नम्बर पर है। भारत में जल्द ही रिप्लेस होने जा रही i20 को भी इस कार की खरीद पर मिल रही छूट के कारण काफी सफलता मिली है।

इसी तरह सीमित पोर्टफोलियो के बाद भी किआ मोटर्स को अपेक्षित सफलता मिंली है। कंपनी के पास वर्तमान में भारत में बिक्री के लिए केवल तीन वाहन किआ सेल्टोस, किआ कार्निवल और सोनेट उपलब्ध है। कंपनी ने सोनेट को पिछले हाल ही में हमारे बाजार में लॉन्च किया है और इसकी बुकिंग अब तकग 50,000 हजार के पार हो गई है।

Maruti-Suzuki-Baleno-rear-three-quarter

इसके अलावा टाटा मोटर्स और रेनो ने भी सालाना आधार पर सकारात्मक बिक्री दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है, जबकि अन्य कंपनियां जैसे महिन्द्रा  (Mahindra), स्कोडा (Skoda), फॉक्सवैगन (Volkswagen), एमजी (MG) और  टोयोटा (Toyota) की बिक्री में गिरावट दर्ज ई है। हालांकि हर निर्माता नए उत्पादों को लॉन्च करने की योजना बना रहा है और हम जल्द ही भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मजबूत रिकवरी देख सकते हैं।