मारुति सुजुकी ने Grand Vitara CNG को ब्रांड की लाइनअप से हटा दिया है
मारुति सुजुकी की Grand Vitara एसयूवी अब केवल माइल्ड हाइब्रिड और स्मार्ट हाइब्रिड इंजन के साथ बिक्री के उपलब्ध है, क्योंकि कंपनी ने सीएनजी वेरिएंट को बंद कर दिया है। इसमें डेल्टा सीएनजी और ज़ीटा सीएनजी दोनों ट्रिम शामिल हैं, जिनकी कीमत 13.25 लाख रुपये से शुरू होती थी। जो पहले 1.5L K15C इंजन के साथ उपलब्ध थे और 26.6 किमी/किलोग्राम की माइलेज देते थे और यह केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते थे।
यह इंजन सीएनजी मोड में लगभग 87.8 पीएस की पावर और 121.5 एनएम का टॉर्क उत्पन करता था। ऐसा लगता है कि यह बंद करना ग्रैंड विटारा लाइनअप के अपडेट का हिस्सा है। मारुति सुज़ुकी ने हाल ही में MY25 ग्रैंड विटारा को पेश किया है, जिसमें मानक के रूप में 6 एयरबैग, पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और रियर विंडो सनशेड जैसे अपडेट शामिल हैं।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की शुरुआती कीमत 11.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड के तौर पर मिलते हैं, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, ABS के साथ EBD, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और हर यात्री के लिए 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट जैसे अन्य सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं।

साथ ही एक बड़ा मैकेनिकल अपडेट सुजुकी ऑलग्रिप सेलेक्ट AWD सिस्टम के रूप में आता है जो अब 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। अपनी स्ट्रांग हाइब्रिड रेंज में इजाफा करते हुए, मारुति सुजुकी ने 16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में नया डेल्टा+ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी पेश किया है।
वहीं केबिन में अब 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एलईडी इंटीरियर लैंप, रियर डोर सनशेड और PM 2.5 डिस्प्ले वाला ऑटो एयर प्यूरीफायर दिया गया है। इसके अलावा, ऑटोमैटिक वेरिएंट में EPB (इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक) भी मिलता है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा अब 18 वेरिएंट में उपलब्ध है।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के अन्य फीचर्स में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और सुजुकी कनेक्ट के माध्यम से कनेक्टेड कार तकनीक शामिल हैं। इसे पावर देने के लिए 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। मारुति सुजुकी आने वाले महीनों में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara को भी लॉन्च करेगी।