Maruti Suzuki ने जून 2020 में Gypsy की 718 यूनिट इंडियन आर्मी को डिलीवर की

मारुति सुजुकी जिप्सी (Maruti Suzuki Gypsy) को पिछले साल नए सुरक्षा मानदंडो को पूरा न करने के कारण बंद कर दिया गया था। हालांकि यह इंडियन आर्मी की पहली पसंद बनी रही

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने पहली बार भारत में दिसंबर 1985 में मारुति सुजुकी जिप्सी (Maruti Suzuki Gypsy) को लॉन्च किया था और यह अपने रफ एंड टफ कैरेक्टर के कारण लोगों की पहली पसंद बन गई। हालांकि नए सुरक्षा मानदंडो का पालन न करने के कारण मारुति सुजुकी ने पिछले साल देश में जिप्सी को बंद कर दिया।

हालांकि जिप्सी भारतीय सेना की पहली पसंद बनी हुई है, इसलिए सेना ने आवश्कता पड़ने पर कंपनी को जिप्सी का आर्डर दिया था, कार के बंद होने के बाद भी 718 यूनिट भारतीय सेना को डिलीवरी की गयी। इसके लिए सेना को रक्षा मंत्रालय ने हरी झंडी दी थी।

आपको बता दें कि जिप्सी को पावर देने के लिए बीएस 4 नार्म्स वाले 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 80 hp की मैक्सिमम पावर और 103 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। कार स्टैंडर्ड के रूप में 4-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आती है, और कम-रेंज वाला गियरबॉक्स भी मिलता है।

Maruti Gypsy1

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आम नागरिकों के लिए जिप्सी की कोई अतरिक्त यूनिट उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, मारुति सुजुकी ने उन लोगों के लिए कुछ और योजना बनाई है जो एक किफायती ऑफरोडर की तलाश में हैं, यानी जिम्नी आपको यह भी जानने की आवश्य़कता है कि भारत में बेची जाने वाली जिप्सी वास्तव में सुजुकी जिम्नी (Suzuki Jimny) की दूसरी पीढ़ी थी, जो अब रिटायर हो चुकी है। जबकि ऑटो एक्सपो 2020 में पेश की गई जिम्नी चौथी पीढ़ी है।

कंपनी ने लोगों के फीडबैक को जानने के लिए इस ऑफरोडर को 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेश किया था। बताय़ा जा रहा है नई मारूति जिम्नी (Maruti Jimny) को इस साल के अंत या 2021 की शुरुआत तक लॉन्च किया जा सकता है और इसे भारत में ‘Gypsy’ के ही रूप में फिर से पेश किया जा सकता है।

यह एसयूवी संभवतः 1.5-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ पेश की जाएगी, जो मारुति विटारा ब्रेज़ा और सियाज़ में ड्यूटी पर है और 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। जिम्नी को ऑप्शन के तौर पर 4-व्हील-ड्राइव सेटअप भी मिलेगा।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...