इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Mahindra Treo Zor हुई लॉन्च, कीमत 2.73 लाख

mahindra Treo Zor

महिन्द्रा ट्रियो जोर को 3 साल और 80,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ पेश किया गया है, जो कि भारत के 140+ डीलर नेटवर्क पर उपलब्ध है

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने भारत में अपने महिन्द्रा थ्री-व्हीलर महिन्द्रा ट्रियो जोर इलेक्ट्रिक (Mahindra Treo Zor Electric) को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 2,73,000 (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली, फेम 2 और राज्य सब्सिडी शामिल) रूपए है। बता दें कि Treo Zor महिन्द्रा के Treo थ्री-व्हीलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

महिन्द्रा ट्रियो जोर इलेक्ट्रिक खरीददारों के लिए Pickup, Delivery Van, और Flat Bed के तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। Mahindra Treo Zor को पॉवर देने के लिए सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिला है, जो कि 8 kW (10.73 HP) की पावर और 42 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

ट्रियो में लगा मोटर IP67 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है, जो हमारे देश में मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए काफी मददगार है। इस वाहन की पेलोड क्षमता 550 किलोग्राम आंकी गई है, जो इस (इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर) सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ है। कंपनी ने Treo Zor के साथ 125 किमी तक की ड्राइविंग रेंज पेश करता है।

 

महिन्द्रा (Mahindra) का कहना है कि इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की कीमत डीजल इंजन के बराबर है, को कि 2.10 प्रति किमी के बराबर है। महिंद्रा का दावा है कि इसकी मेंटनेंस लागत काफी कम है, जिसके परिणामस्वरूप संभावित रूप से हर साल 60,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

Mahindra Treo Zor में 1.5 लाख किलोमीटर से ज्यादा की लाइफ के साथ मेंटेनेंस फ्री बैटरी मिलती है। इसे एक रेग्यूलर पावर सॉकेट के साथ स्मार्टफोन बैटरी की तरह चार्ज किया जा सकता है, जो कि निश्चित रूप से वाहन के मालिकों के लिए जीवन को आसान बना देगा।

यह वाहन भारत के चुनिंदा शहरों में महिंद्रा के लाइट कॉमर्शियल व्हीकल पर डीलरशिप पर दिसंबर 2020 से खरीदा जा सकता है। इस बारे में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के एमडी और सीईओ डॉ. पवन गोयनका ने कहा कि महिंद्रा की 75 वीं वर्षगांठ पर हमें क्लीन व्हीकल ट्रियो इलेक्र्टिक को पेश करते हुए खुसी हो रही है।