महिंद्रा ओजा 2127 (27 HP) 4X4 ट्रैक्टर बागवानी में आएगा बड़ा काम – देखें वीडियो

mahindra-oja-2127-2.jpg

महिंद्रा ओजा 2127 4X4 ट्रैक्टर 27 एचपी की पावर और 83.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है

दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हुए फ्यूचरस्केप इवेंट में महिंद्रा ने ओजा ट्रैक्टर की नई सीरीज को लॉन्च किया था। हल्के वजन वाले ओजा 2127 की कीमत 5.64 लाख रूपए से शुरू होती है, जो ओजा 3140 के लिए 7.35 लाख रूपए (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम पुणे) तक जाती है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में ये ट्रैक्टर्स महत्वपूर्ण सुधार और सुविधाओं के साथ आते हैं और अधिक किफायती भी हैं।

नीचे दिए गए वीडियो में आप इस इस ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। महिंद्रा ओजा 2127 4X4 ट्रैक्टर 27 एचपी की पावर और 83.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करता है। इसमें कांस्टेंट मैश के साथ सिंक्रो शटल ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं, इसमें12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर्स मिलते हैं।

यह उन्नत गियर आपको अधिक रिवर्स विकल्प देता है, जिससे आप छोटे क्षेत्रों में तेजी से और अधिक आराम से काम कर सकते हैं। हर बार जब आप मुड़ते हैं तो 15-20 फीसदी समय की बचत होती है। महिंद्रा ओजा 2127 4WD की वजन उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम है।

वहीं ईपीटीओ ऑटोमैटिक रूप से पीटीओ को जोड़ता और हटाता है, जबकि इलेक्ट्रिक वेट पीटीओ क्लच सुचारू और सटीक संचालन प्रदान करता है। इसमें पुश बटन स्टार्ट मिलता है, जिससे इंजन को बिना चाबी लगाए स्टार्ट और बंद किया जा सकता है। साथ ही इसमें टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग भी मिलता है, जो आपको अपने आराम के अनुरूप स्टीयरिंग व्हील के कोण और ऊंचाई को समायोजित करने की अनुमति देता है।

इसके अलावा इसमें क्रीपर मोड, ऑटो इम्प्लीमेंट लिफ्ट, ऑटो पीटीओ (ऑन/ऑफ), जीपीएस ट्रैक लाइव लोकेशन, डीजल मॉनिटरिंग आदि फीचर्स मिलते हैं। महिंद्रा ओजा 2127 4WD ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए कई ट्रेड पैटर्न टायर शामिल हैं और यह ऑयल इमर्स्ड ब्रेक के साथ निर्मित है।

महिंद्रा ओजा 2127 4WD शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और यह अच्छी माइलेज देने में भी सक्षम है। महिंद्रा ओजा 2127 ट्रैक्टर में आपके काम को सबसे लंबे दिनों के दौरान कुशल बनाने के लिए आराम और सुविधाएं दी गई हैं। इस ट्रैक्टर को अंगूर के बागों, बागों की खेती, पोखर संचालन में आराम, सुविधा और सटीकता लाने के लिए विशेषज्ञ रूप से डिजाइन किया गया है।