महिंद्रा की कारें 48,860 रूपए तक हुई महंगी – थार, बोलेरो, स्कार्पियो, मराजो

2020 Mahindra thar2

घरेलू कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारतीय बाजार में उपलब्ध अपनी कारों की कीमतों में 48,860 रूपए तक की वृद्धि की है

महिंद्रा ने इस महीने भारतीय बाजार में अपने यात्री वाहनों की कीमतों में वृद्धि की है। कीमतों में यह वृद्धि अलग-अलग मॉडलों के लिए अलग-अलग है। हम यहाँ महिंद्रा कारों की अपडेट कीमतों के बारे में आपको बता रहे हैं, जो कि महिंद्रा केयूवी100 से लेकर अल्टूरस G4 के लिए है।

महिंद्रा की लाइनअप में केयूवी100 सबसे सस्ती कार है। केयूवी100 को वैरिएंट के आधार पर 18,780 रूपए से लेकर 23,616 रुपये तक की वृद्धि मिली है, जबकि महिंद्रा एक्सयूवी300 की कीमतों में 671 रूपए से लेकर 38,876 रूपए तक की वृद्धि हुई है, जो वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग है।

महिंद्रा बोलेरो का बेस B4 ट्रिम 23,688 रुपये महंगा हो गया है, जबकि B6 और B6 (O) ट्रिम्स को क्रमशः 26,448 और 24,707 रूपए की वृद्धि मिली है। महिंद्रा थार के सभी वेरिएंट की कीमतें 1,344 रूपए तक बढ़ाई गई हैं। इसी तरह महिंद्रा मराजो के M2 ट्रिम की कीमत में 39,092 रुपये, M4+ ट्रिम में 40,038 रूपए और M6+ ट्रिम में 32,698 रूपए की वृद्धि हुई है।

महिंद्रा स्कार्पियो ने इस महीने महिंद्रा लाइनअप में सबसे अधिक मूल्य वृद्धि देखी है, जो कि वेरिएंट के आधार पर 32,006 रूपए से लेकर 48,860 रूपए तक है। महिंद्रा एक्सयूवी500 की कीमतों में 36,485 रूपए से लेकर 47,831 रूपए तक की वृद्धि हुई है, जबकि महिंद्रा के प्रमुख मॉडल अल्टूरस जी4 में केवल 824 रूपए की वृद्धि की गई है।

महिंद्रा के पास भारतीय बाजार में लॉन्च के लिए कई नई कारें पाइपलाइन में हैं, जिनमें एक्सयूवी700, नई जेनरेशन स्कॉर्पियो, बोलेरो निओ, ई-केयूवी 100 और महिन्द्रा ई-एक्सयूवी 300 भी शामिल हैं। नई एक्सयूवी700 और नई जेनरेशन स्कॉर्पियो के इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि केयूवी100 इलेक्ट्रिक और एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक के अगले साल पेश किए जाने की संभावना है।

बोलेरो निओ को भी इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। कंपनी इनमें से कुछ कारों को पहले भी लॉन्च कर सकती थी, लेकिन देश में चल रहे हेल्थ क्राइसिस और सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति में कमी के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया है।