जुलाई 2020 में MPV के बिक्री के आंकड़े – Triber, Ertiga, Innova Crysta से Carnival तक

मारूति सुजुकी एर्टिगा की जुलाई 2020 में 8,500 से भी ज्यादा यूनिट बिकी है और इसने अपना पहला स्थान कायम रखा है

भारत में एमपीवी (MPV) सेगमेंट की लोकप्रियता से इंकार नहीं किया जा सकता है और इनकी बिक्री दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसलिए कई निर्माता इस सेगमेंट में आने के रास्ते तलाश रहे हैं। भारत में हेल्थ क्राइसिस के बीच भी जुलाई 2020 में देशभर में कुल मिलाकर 21,066 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जुलाई 2019 में बेची गई 20,393 यूनिट की तुलना में 3 प्रतिशत ज्यादा है।

भारत में एक बार फिर से मारूति एर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी बनकर उभरी है और कंपनी ने जुलाई 2020 में इसकी 8,504 यूनिट बेची है, जो कि पिछले साल जुलाई 2019 के 9,222 के मुकाबले मात्र 8 फीसदी की गिरावट है।

बिक्री की लिस्ट में महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) ने 4,360 यूनिट के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो कि पिछले साल के 4,446 यूनिट के मुकाबले मात्र दो फीसदी की गिरावट है। लिस्ट में नई रेनो ट्राइबर (Renault Triber) ने 3,076 यूनिट के साथ तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी है।

Toyota Innova Crysta-4

MPVs (+/-%)July 2020 SalesJuly 2019 Sales
Maruti Suzuki Ertiga (-8%)8,5049,222
Mahindra Bolero (-2%)4,3604,446
Renault Triber3,076
Toyota Innova Crysta (-40%)2,9274,865
Maruti Suzuki XL61,874
Kia Carnival232
Datsun GO+ (-70%)57193
Mahindra Marazzo (-98%)20956
Toyota Vellfire16
Mahindra Xylo (-100%)324

चौथे स्थान पर रहने वाली टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) ने पिछले महीने 2,927 यूनिट बिकी है, जो पिछले साल के 4,865 यूनिट के मुकाबले 40 फीसदी की गिरावट है। मारुति सुजुकी ने जुलाई 2020 में XL6 की 1,874 यूनिट बेची है, जो कि लिस्ट में पांचवें स्थान पर रही।

हाल ही में लॉन्च हुई किआ कार्निवल (Kia Carnival) 232 यूनिट के साथ छठवें स्थान पर रही और डैटसन गो+ (Datsun GO+) की 57 यूनिट बिकी, जो कि पिछले साल 193 यूनिट के मुकाबले 70 फीसदी की गिरावट है।

Renault Triber 1

इसी साल लॉन्च हुई टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) की 16 यूनिट बिकी है। इसी तरह महिन्द्रा ने मराजो (Mahindra Marazzo) की 20 यूनिट बेची है, जो कि पिछले साल के 956 यूनिट के मुकाबले 98 फीसदी की गिरावट है, जबकि महिंद्रा जाइलो (Mahindra Xylo) की जुलाई 2020 में कोई बिक्री नहीं हुई और पिछले साल यह 324 यूनिट थी।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...