जनवरी 2022 में फुल-साइज एसयूवी की बिक्री के आंकड़े – फॉर्च्यूनर, ग्लॉस्टर, कोडियाक

toyota fortuner modified to legender1

जनवरी 2022 में टोयोटा फॉर्च्यूनर की 811 यूनिट की बिक्री हुई है जो कि पिछले साल कि इसी अवधि के 1,169 यूनिट के मुकाबले 30 फीसदी की गिरावट है

जनवरी 2022 के महीने में फुल-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में कुल 1,067 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान 1,654 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 35 प्रतिशत की गिरावट है। चिप की कमी सहित विभिन्न कारणों से उत्पादन में कमी आई है।

जनवरी 2022 में फुल-साइज एसयूवी की बिक्री की बात करें तो टोयोटा फॉर्च्यूनर का हमेशा से दबदबा रहा है और पिछले महीने की सूरत भी इससे अलग नहीं रही है। टोयोटा ने जनवरी 2022 में फॉर्च्यूनर की कुल मिलाकर 811 यूनिट की बिक्री की है। हालाँकि जनवरी 2021 में इसकी 1,169 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 30.6 फीसदी की गिरावट है।भारत से फोर्ड के बाहर निकलने से निश्चित रूप से फॉर्च्यूनर की बिक्री में वृद्धि हुई है।

इसी तरह पिछले महीने एमजी ग्लॉस्टर 143 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली फुल-साइज रही है। हालाँकि जनवरी 2021 में इसकी 475 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 69.8 फीसदी की गिरावट है। कंपनी भारत में ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट को भी एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट के साथ जल्द ही लॉन्च करेगी।

फुल-साइज एसयूवी जनवरी 2022 जनवरी 2021
1. टोयोटा फॉर्च्यूनर (-30.6%) 811 1,169
2. एमजी ग्लॉस्टर (-69.8%) 143 475
3. स्कोडा कोडियाक 113 0
4. महिंद्रा अल्टूरस G4 (-30%) 0 10

वहीं स्कोडा ने पिछले महीने कोडियाक की कुल मिलाकर 113 यूनिट की बिक्री की है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि कोडियाक फेसलिफ्ट को पिछले महीने ही 10 जनवरी 2022 को लॉन्च किया गया था और कंपनी ने इसके पहले बैच की बिक्री पूरी कर ली है। इसके अलावा स्कोडा ने इसकी कीमतों में 1 लाख रूपए की वृद्धि की घोषणा की है।

हालाँकि कोडियाक की बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2022 से दूसरे बैच के लिए लागू होगी। इस एसयूवी को देश में जब लॉन्च किया गया था, तब इसकी कीमत 34.99 लाख रुपए से लेकर 37.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती थी, लेकिन 1 अप्रैल 2022 से यह 35.99 लाख रुपए से लेकर 38.49 लाख रुपए (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध होगी।स्कोडा कोडियाक फेसलिफ्ट को पावर देने के लिए 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 190 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। इंजन को 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और सभी वेरिएंट्स में ऑल-व्हील ड्राइव स्टैण्डर्ड है। वहीं महिंद्रा ने जनवरी 2022 में अपनी प्रीमियम एसयूवी अल्टूरस G4 की एक भी यूनिट की बिक्री नहीं की है।