फरवरी 2021 में फुल साइज SUV की बिक्री के आंकड़े – Fortuner, Endeavour, Gloster, Alturas

Toyota-Fortuner-Facelift-Vs-Endeavour-Vs-MG-Gloster

फरवरी 2021 में टोयोटा फॉर्च्यूनर की बिक्री में सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है और इसकी 2,053 यूनिट की बिक्री हुई

फरवरी 2021 में भी फुल-साइज़ एसयूवी सेगमेंट का नेतृत्व टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) ने किया है, जिसके बाद फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour) दूसरे स्थान पर रही। टोयोटा ने फेसलिफ्टेड फॉर्च्यूनर की शुरुआत के साथ सेगमेंट के नए मानक स्थापित करने का फैसला किया और जनवरी 2021 में इसे नए फीचर्स, रिडिजाइन किए गए फ्रंट फेशिया और अपडेटेड इंटीरियर के साथ लॉन्च किया है।

कंपनी ने फेसलिफ्ट मॉडल के साथ टोयोटा फॉर्च्यूनर के रेंज-टॉपिंग लिजेंडर वेरिएंट को भी लॉन्च किया और अपडेट का फायदा कंपनी को स्पष्ट तौर पर प्राप्त हुआ। लिहाजा यह सात सीटर प्रीमियम एसयूवी फोर्ड एंडेवर पर अपनी बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। फरवरी 2021 में टोयोटा ने फॉर्च्यूनर की 2,053 यूनिट की बिक्री की है।

इसके मुकाबले फरवरी 2020 में फॉर्च्यूनर की बिक्री की बात की जाए तो यह केवल 1,510 यूनिट थी। इस तरह इस एसयूवी की बिक्री में सालाना आधार पर 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी प्रकार फोर्ड एंडेवर पिछले महीने 801 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि 2020 के इसी महीने के दौरान यह आंकड़ा 555 यूनिट का था। सालाना आधार पर एंडेवर ने भी 44 फीसदी की बढ़त हासिल की है।

Full-Size SUVs (YoY) Feb 2021 Sales Feb 2020 Sales
1. Toyota Fortuner (36%) 2,053 1,510
2. Ford Endeavour (44%) 801 555
3. MG Gloster 463 0
4. Hyundai Tucson 152 0
5. Volkswagen Tiguan (133%) 63 27
6. Mahindra Alturas G4 (-5%) 36 38
7. Honda CR-V (-96%) 1 25

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने भारत में सबसे पहले अपनी मिड साइज एसयूवी एमजी हेक्टर को लॉन्च किया था, जबकि इसके बाद एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) को लॉन्च किया गया, जिसे भारत में त्वरित सफलता मिली। फरवरी 2021 में ग्लॉस्टर की 463 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि एंडेवर के बाद तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही है।

लिस्ट में हुंडई टक्सन (Hyundai Tucson) को 152 यूनिट के साथ पाँचवा स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि फॉक्सवैगन Tiguan (Volkswagen Tiguan) ने सालाना आधार पर 133 फीसदी की वृद्धि दर्ज करने में कामयाब हुई है। फॉक्सवैगन ने फरवरी में इस एसयूवी की 63 यूनिट बेची है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 27 यूनिट का था

हालांकि प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा के लिए लगातार कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है और महिंद्रा अल्टुरस जी4 (Mahindra Alturas G4) की मात्र 36 यूनिट की ही बिक्री हो सकी है। इसके मुकाबले फरवरी 2020 में अल्टुरस की 38 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं होंडा CR-V की बिक्री में 96 प्रतिशत की गिरावट आई है और इसकी 1 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल इसी दौरान 25 यूनिट थी।