नवंबर 2022 में टाटा कारों पर उपलब्ध छूट – टियागो, टिगोर, हैरियर, सफारी

tata harrier-5

नवंबर 2022 के महीने में टाटा कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 65,000 रूपए तक की छूट की पेशकश की जा रही है

टाटा मोटर्स ने दीवाली के बाद भी खरीददारों को आकर्षित करने की कवायद जारी रखी है और नवंबर 2022 में अपनी कुछ प्रमुख कारों की खरीद पर छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। ये सभी ऑफर केवल 30 नवंबर 2022 तक ही मान्य होंगे।

नवंबर 2022 के महीने में कंपनी की प्रमुख हैचबैक टाटा टियागो (सीएनजी सहित) के सभी वेरिएंट की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। वहीं टाटा टिगोर की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा  है।

वहीं टिगोर सीएनजी पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। वहीं इस महीने टाटा मोटर्स अपनी प्रमुख एसयूवी हैरियर की खरीद पर भी आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है। इसके केजेडआर और जेट वेरिएंट को छोड़कर बाकी वैरिएंट पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 30,000 रूपए का एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।

वहीं हैरियर के काजीरंगा और जेट वेरिएंट की खरीद पर 30,000 रूपए की नकद छूट, 30,000 रूपए का एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। टाटा हैरियर की तरह ही टाटा सफारी पर भी समान रूप से ऑफर उपलब्ध है। अर्थात केजेडआर और जेट वेरिएंट को छोड़कर 20,000 रूपए की नकद छूट, 30,000 रूपए का एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।

वहीं सफारी के काजीरंगा और जेट वेरिएंट की खरीद पर 30,000 रूपए की नकद छूट, 30,000 रूपए का एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। इस महीने कंपनी रूरल ऑफर भी चला रही है, जिसके तहत ग्रामीण खरीददारों को मॉडल के आधार पर 2,500 से 5,000 रूपए तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है, जबकि हेल्थ कर्मी 3,000 से 5,000 रूपए का अतिरिक्त लाभ पा सकते हैं।

हालाँकि इस महीने टाटा नेक्सन, टाटा पंच और टाटा अल्ट्रोज की खरीद पर कोई छूट नहीं है। बता दें कि टाटा मोटर्स भारत में हैरियर व सफारी के फेसलिफ्ट वर्जन को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसे अगले साल पेश किया जा सकता है। फेसलिफ्ट अपडेट के साथ कारों को कुछ कॉस्मेटिक अपडेट मिलेगा और इन्हें नए फीचर्स भी मिलेंगे।