अप्रैल 2022 में टाटा कारों पर उपलब्ध छूट – टियागो, टिगोर, नेक्सन, हैरियर, सफारी

tata harrier

Pic Source: Varun Tyagi

अप्रैल 2022 में टाटा मोटर्स अपनी कारों की खरीद पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल है

टाटा मोटर्स इन दिनों भारतीय बाजार में अपनी सफलता के नए झंडे गाड़ रही है और पिछले महीने यानी मार्च 2022 में कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा 43,000 से भी ज्यादा यूनिट की बिक्री की है। टाटा मोटर्स अप्रैल 2022 में भी अपनी इस बिक्री की गति को जारी रखना चाहती है और इसलिए इस महीने अपनी कारों की खरीद पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है।

अप्रैल 2022 में टाटा टियागो पर उपलब्ध छूट की बात करें तो इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई छूट उपलब्ध नहीं है, लेकिन XE XM और XT वेरिएंट पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है, जबकि XZ और अन्य वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।

इसी तरह टिगोर के सीएनजी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं है, लेकिन इसके XE और XM वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है, वहीं XZ और अन्य वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।अप्रैल 2022 में टाटा हैरियर और सफारी के सभी वेरिएंट की खरीद पर समान रूप से 40,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं नेक्सन के डार्क वेरिएंट को छोड़कर सभी डीजल वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। हालाँकि इन दोनों ही मॉडल पर कोई नकद छूट उपलब्ध नहीं है।

इसके साथ ही कंपनी अप्रैल 2022 में सीएनजी वेरिएंट को छोड़कर सभी कारों पर मॉडल के आधार पर 3,000 रूपए से लेकर 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट, रूरल ऑफर और कोविड वारियर्स के लिए अतिरिक्त छूट की पेशकश कर रही है। हालाँकि इस महीने अल्ट्रोज और पंच की खरीद पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं है और ये सभी ऑफर केवल 30 अप्रैल तक ही मान्य हैं।बता दें कि टाटा मोटर्स ने हाल ही में आधिकारिक रूप से पूष्टि की है कि वह इस महीने देश में दो नए इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करेगी। ये वाहन नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी के लॉन्ग रेंज वेरिएंट होंगे, जिनके लॉन्च की तिथि 20 अप्रैल 2022 और 28 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है। हालाँकि इनके डिजाइन में कोई बदलाव किए जानें की उम्मीद नहीं है। वहीं आज टाटा नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनावरण करने जा रही है।