सितंबर 2021 में रेनो कारों पर उपलब्ध छूट – क्विड, ट्राइबर, काइगर, डस्टर

renault triber-2

सितंबर 2021 में रेनो इंडिया अपनी कारों की खरीद पर 50,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट और एक्सचेंज बोनस शामिल है

रेनो इंडिया ने अगस्त 2021 में कुल मिलाकर 9,703 यूनिट की बिक्री की है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यानि जुलाई 2020 में यह आंकड़ा 8,060 यूनिट का था। इस तरह रेनो ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर करीब 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। हालांकि कंपनी ने अपनी बिक्री में मासिक आधार पर भी 0.86 फीसदी की वृद्धि मामूली गिरावट दर्ज की है, क्योंकि जुलाई 2021 में यह आंकड़ा 9,787 यूनिट का था।

सितंबर 2021 में अपनी बिक्री को बढ़ावा देने के लिए रेनो अपने कारों की खरीद पर माडल व वेरिएंट के आधार पर 50,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है। सितंबर 2021 में एंट्री लेवल की हैचबैक क्विड की खरीद पर मिल रही छूट की बात करें तो 2021 0.8-लीटर आरएक्सई मॉडल पर केवल 4,500 रूपए की छूट है, जबकि आरएक्सएल, आरएक्सटी की खरीद पर 14,500 की नकद छूट और 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।

हालांकि 2021 क्विड स्टैंडर्ड और आरएक्सई वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। इसी तरह 2020 क्विड के सभी वेरिएंट की खरीद पर 20,000 रूपए का नकद छूट और 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। दूसरी ओर 2021 क्विड 1.0-लीटर के सभी वेरिएंट की खरीद पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।कंपनी की प्रमुख एमपीवी रेनो ट्राइबर की खरीद पर कुल मिलाकर 50,000 रूपए तक की छूट की पेशकश की जा रही है, जिसमें 25,000 रूपए की नकद छूट और 25,000 रूपए तक का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात है कि 2020 और 2021 मॉडल के लिए ये छूट अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए खरीददारों को कंपनी के नजदीकी डीलरशिप या ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जाने की सलाह दी जाती है।

सितंबर 2021 में रेनो अपने डस्टर एसयूवी के सभी वेरिएंट की खरीद पर 50,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें 20,000 की नकद छूट और 30,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। हालांकि हाल ही में पेश की गई रेनो काइगर की खरीद पर कोई छूट नहीं है, लेकिन इसके आरएक्सटी एमटी टर्बो वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए के एक्सेसरीज उपलब्ध है।

बता दें कि रेनो इंडिया भारत में अपनी 10वीं वर्षगांठ मना रही है और इस महत्वपूर्ण अवसर को और भी खास बनाने के लिए अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली क्विड हैचबैक को अपडेट किया है, जिसके तहत कार को कुछ फीचर और कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपनी प्रमुख एमपीवी ट्राइबर में कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं और कुछ को हटा दिया है, जबकिि कंपनी ने ओलंपिक खेलो में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए रेनो काइगर को भी गिफ्ट किया है।