नवंबर 2021 में कारों की बिक्री के आंकड़े – मारूति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, किआ, स्कोडा

Mahindra XUV700-22

नवंबर 2021 में मारूति 1,09,722 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में शीर्ष पर रही, हालांकि मारुति की बिक्री में 19.2 फीसदी की गिरावट हुई है

भारत में कार निर्माताओं ने नवंबर 2021 के बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है। जहाँ सेमी-कंडक्टर चिप्स की वैश्विक कमी के कारण अधिकांश वाहन निर्माताओं ने अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज की है। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी, हुंडई, किआ, रेनो, होंडा और एमजी मोटर इंडिया जैसे निर्माताओं ने अपनी बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की है।

दूसरी ओर टाटा मोटर्स, निसान, महिंद्रा, फॉक्सवैगन, स्कोडा और जीप जैसे निर्माताओं ने अपनी बिक्री में पिछले महीने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। मारुति सुजुकी अपनी बिक्री में गिरावट के बाद भी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता रही है। पिछले महीने मारूति सुजुकी की घरेलू बाजार में 1,09,722 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 1,35,775 यूनिट के मुकाबले 19.2 फीसदी की गिरावट है।

इसी तरह हुंडई की नवंबर 2021 में 37,001 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 48,800 यूनिट के मुकाबले 24.23 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि टाटा मोटर्स ने पिछले महीने अपनी बिक्री में 37.6 फीसदी की वृद्धि देखी है और घरेलू बाजार में इसकी 29,778 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि नवंबर 2020 में यह आंकड़ा 21,641 यूनिट का था।

कार निर्माता नवंबर 2021 नवंबर 2020
1. मारुति सुजुकी (-19.2%) 1,09,722 1,35,775
2. हुंडई (-24.2%) 37,001 48,800
3. टाटा मोटर्स (37.6%) 29,778 21,641
4. महिंद्रा (8%) 19,401 17,971
5. किआ (-32.4%) 14,214 21,022
6. टोयोटा (52.8%) 13,002 8,508
7. रेनो (-50.4%) 5,052 10,181
8. हौंडा (-45.4%) 5,457 9,990
9. निसान (160.7%) 2,651 1,017
10. फॉक्सवैगन (112.5%) 3,000 1,412
11. एमजी (-40.40%) 2,481 4,163
12. स्कोडा (108%) 2,196 1,056
13. एफसीए (55.1%) 1,100 709
14. सिट्रोएन 100

सूची में चौथा स्थान महिंद्रा को 19,401 यूनिट की बिक्री के साथ प्राप्त हुआ है, जो कि नवंबर 2020 मे बेची गई 17,971 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार 8 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि किआ इंडिया की नवंबर 2021 में 32.4 फीसदी की गिरावट के साथ 14,214 यूनिट बेची गई हैं, जो कि पिछले साल की इसी अवधि यानि नवंबर 2020 में 21,022 यूनिट थी।

टोयोटा ने पिछले महीने अपनी बिक्री में 52.8 फीसदी की उल्लेखनीय़ वृद्धि दर्ज की है और इसकी नवंबर 2021 में 13,002 यूनिट बेची गई है। इसके मुकाबले नवंबर 2020 में यह आंकड़ा केवल 8,508 यूनिट का था। इसी तरह रेनो ने नवंबर 2021 में 5,052 यूनिट की बिक्री की है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 10,181 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 50.4 फीसदी की गिरावट है।वहीं होंडा ने भी अपनी बिक्री में 45.4 फीसदी की गिरावट देखी है और पिछले महीने इसकी 5,457 यूनिट बेची गई है। इसके मुकाबले नवंबर 2020 में यह आंकड़ा 9,990 यूनिट का था। दूसरी ओर निसान इंडिया ने नवंबर 2021 में 2,651 यूनिट की बिक्री के साथ अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 160.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि नवंबर 2020 में यह यह आंकड़ा केवल 1,017 यूनिट का था।

इसी तरह फॉक्सवैगन की पिछले महीने 3,000 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 1,412 यूनिट के मुकाबले 112.5 प्रतिशत की वृद्धि है। एमजी की नवंबर 2021 में 2,481 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 4,163 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 40.40 फीसदी की गिरावट है।

हालाँकि स्कोडा इंडिया एक बार फिर से 108 प्रतिशत की वृद्धि के साथ तीन अंकों में वृद्धि दर्ज करने में कामयाब रही और नवंबर 2021 में इसकी 2,196 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके मुकाबले नवंबर 2020 में यह आंकड़ा केवल 1,056 यूनिट का था। इसी तरह एफसीए की नवंबर 2021 में 1,100 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि नवंबर 2020 में बेची गई 709 यूनिट के मुकाबले 55.1 फीसदी की वृद्धि है। सूची में सबसे आखिरी पायदान पर सिट्रोएन रही और कंपनी ने C5 एयरक्रॉस की 100 यूनिट की बिक्री की है।