भारत में आने वाली 5 सस्ती इलेक्ट्रिक कारें

यहाँ उन टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारों को सूचीबद्ध किया है, जिन्हें भविष्य में भारतीय बाजार में कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा

भविष्य में बढ़ रही इलेक्ट्रिक वाहनों की संभावनाओं को देखते हुए कई कार निर्माताओं ने भारतीय बाजार में न केवल अपने इलेक्ट्रिक कारों के साथ प्रवेश किया है, बल्कि कई अन्य निर्माताओं ने इस सेगमेंट में प्रवेश करने की पूष्टि भी की है। इसके लिए कई कंपनियों ने देश में निवेश करने की योजना बनाई है, जिसके तहत भविष्य में इस सेगमेंट की और भी कारें भारत की सड़कों पर चलती हुई दिखेंगी।

भारत सरकार भी देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार के लिए कई प्रयास कर रही है और हाल ही में अपनी फेम-2 पॉलिसी में बदलाव किया है। वास्तव में सरकार 2030 तक डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की मात्रा को कम करने के लक्ष्य को साथ लेकर चल रही है और राज्य सरकारें भी अपने यहाँ ईवी पॉलिसी लागू कर रही हैं। हम यहाँ आपको भारत में आने वाली पाँच इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।

1. टाटा अल्ट्रोज़ इलेक्ट्रिक

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक लाइन-अप में वर्तमान में नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी हैं और ब्रांड पहले से ही एक और इलेक्ट्रिक कार अल्ट्रोज़ ईवी पर कार्य कर रही है। भारत में अल्ट्रोज़ इलेक्ट्रिक को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक प्रीमियम हैचबैक में नेक्सन ईवी की तुलना में ज्यादा बड़ा बैटरी पैक होगा, जिसकी रेंज एक बार चार्ज होने पर 500 किमी तक हो सकती है।tata altroz ev

2. महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक

महिंद्रा भी भारत में नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें सबसे पहले ईकेयूवी100 होगी। माना जा रहा है कि देश में केयूवी100 इलेक्ट्रिक को साल 2022 की शुरुआत में लॉन्च कर दिया जाएगा। कंपनी इस कार को 2020 ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित कर चुकी है, जिसमें 15.9 kWh वाला बैटरी पैक था और यह 150 किमी की रेंज देने में सक्षम है। हालांकि उत्पादन मॉडल की रेंज एक बार चार्ज होने पर और भी ज्यादा होने की उम्मीद है।

3. महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक

महिंद्रा की ईवी परियोजना में केयूवी100 इलेक्ट्रिक के साथ एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक भी शामिल है। हालांकि अभी इसकी कई जानकारी आना बाकी है, लेकिन इसे देश में स्टैंडर्ड और लॉन्ग-रेंज के लिए दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा और इनकी रेंज एक बार चार्ज होने पर क्रमशः 200 किमी और 375 किमी होगी। अटकलों के मुताबिक महिंद्रा लंबी दूरी वाले एक तीसरे बैटरी पैक के विकल्प को भी पेश कर सकती है, जो कि इस पेशकश को और भी आकर्षक बनाने में मदद करेगा। इस कार को देश में 2023 में पेश किया जाएगा।Mahindra eXUV300 3

4. एमजी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी

एमजी मोटर्स इंडिया अगले दो सालों के भीतर अपने लाइनअप में एक नया इलेक्ट्रिक वाहन जोड़ने की योजना बना रही है, जो कि जेडएस ईवी के नीचे होगी और इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से होगा। इस तरह सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करना एमजी द्वारा एक स्मार्ट विकल्प होगा, क्योंकि खरीदार आजकल किफायती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान की तलाश में हैं।

5. कम लागत वाली हुंडई इलेक्ट्रिक कार

भविष्य में बढ़ रही इलेक्ट्रिक वाहनों की संभावनाओं को देखते हुए अब हुंडई ने कुछ महीने पहले भारतीय बाजार के लिए एक कम लागत वाली ईवी की पूष्टि की थी और कहा था कि वह देश में एक इलेक्ट्रिक वाहन को विकसित कर रही है। कंपनी अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में 2022 में लॉन्च करेगी। हुंडई ने अपने इलेक्ट्रिक कारों के विकास के लिए 1,000 करोड़ रूपए के निवेश की भी घोषणा की है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...