भारतीय बाजार में लॉन्च होंगी 3 नई कॉम्पैक्ट एसयूवी – टाटा से लेकर किआ तक

toyota-taisor-rendering

भारत में आने वाले महीनों में टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट, किआ सोनेट फेसलिफ्ट और टोयोटा की नई कूप एसयूवी लॉन्च होगी

आने वाले महीनों में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी हलचल देखने को मिलेगी, क्योंकि भारतीय बाजार में 3 नई कारों को लॉन्च किया जाना है। इनमें टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट, किआ सोनेट फेसलिफ्ट और टोयोटा की नई कूप एसयूवी शामिल है।

1. टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट की बिक्री अगले महीने या अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है। अपडेटेड कॉम्पैक्ट एसयूवी में इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई बदलाव होंगे और इसे पहले ही कई बार सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा जा चुका है। इसका एक्सटरियर कर्व कॉन्सेप्ट से काफी प्रभावित होगा, जबकि इंटीरियर में भी कई बदलाव मिलेंगे।

tata-nexon-facelift-12.jpg
Pics Source: Roy Cruiser

फीचर्स के रूप में इसे वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, सनरूफ, नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, टच-आधारित एचवीएसी कंट्रोल, नया डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल और नया डिजिटल क्लस्टर आदि मिलेगा। इसे एक नया 1.2 लीटर DI पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो कि मौजूदा पेट्रोल यूनिट की जगह लेगा।

2. टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर

toyota-taisor-rendering-2

टोयोटा आने वाले हफ्तों में मारुति सुजुकी एर्टिगा पर आधारित रूमियन एमपीवी को लॉन्च करेगी और इसके बाद इस फेस्टिव सीजन में एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी भी लॉन्च की जाएगी। जापानी निर्माता इसे अर्बन क्रूजर टैसर का नाम दे सकता है और यह मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का रीबैज वर्जन होगा, जिसमें मामूली बदलाव होंगे। इसे पावर देने के लिए 1.2 लीटर, पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो कि मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ होगा।

3. किआ सोनेट फेसलिफ्ट

2024 kia sonet facelift-2

अपडेटेड किआ सोनेट को पहले ही विदेशी धरती पर और हाल ही में भारत में भी टेस्टिंग करते हुए देखा जा चुका है। इसमें कॉस्मेटिक अपडेट के साथ-साथ केबिन के अंदर भी कई तरह के अपडेट मिलेंगे। उम्मीद है कि मौजूदा पावरट्रेन को आगे बढ़ाया जाएगा जबकि फीचर लिस्ट ज्यादा एडवांस और सुविधा संपन्न होगी। माना जा रहा है कि इसे 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।