2021 Range Rover और Range Rover Sport की कीमतों की हुई घोषणा

लैंड रोवर ने भारत में 2021 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमतों की आधिकारिक रूप से से घोषणा कर दी है, जिनकी कीमत 88.24 लाख रूपए से लेकर 4.09 करोड़ तक है

लैंड रोवर इंडिया (Land Rover India) ने अपने 2021 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट मॉडल की कीमतों की घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 88.24 लाख रूपए से लेकर 1.72 करोड़ रूपए है, जबकि फ्लैगशिप एसयूवी रेंज रोवर की कीमत 1.97 करोड़ रूपए से लेकर 4.09 करोड़ (सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली) रूपए के बीच है।

इसके पहले कंपनी ने जुलाई में 2021 मॉडल के बारे में बताया था, जिसमें नया 3.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड डीज़ल इंजन भी शामिल है। साथ ही, 2021 रेंज रोवर को स्टैंडर्ड व्हीलबेस और लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) दोनों में पेश किया गया है। रेंज रोवर स्पोर्ट इंजन विकल्प के आधार पर कुल 7 वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

रेंज रोवर स्पोर्ट के वेरिएंट में S, SE, HSE, HSE डायनामिक, ऑटोबायोग्राफी डायनामिक, HSE सिल्वर और HSE डायनामिक ब्लैक वेरिएंट शामिल है। इस मॉडल को 10 अलग-अलग रुप में पेश किया गया है। इस कार में एक 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल (P300) इंजन है जो 296 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Range Rover SportPrice
2.0 Petrol SRs. 88.24 lakh
2.0 Petrol SERs. 95.42 lakh
2.0 Petrol HSERs. 1.01 crore
3.0 Diesel SRs. 1.08 crore
3.0 Diesel SERs. 1.23 crore
3.0 Diesel HSERs. 1.40 crore
3.0 Diesel HSE DynamicRs. 1.44 crore
3.0 Diesel HSE SilverRs. 1.48 crore
3.0 Diesel HSE Dynamic BlackRs. 1.51 crore
3.0 Diesel Autobiography DynamicRs. 1.72 crore

2021 Range Rover and range rover sport-2

स्पोर्ट का नया 3.0-लीटर 6-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड डीज़ल इंजन 296 बीएचपी की पावर और 650 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। दूसरी ओर कंपनी की सबसे महंगी एसयूवी रेंज रोवर कुल 7 वेरिएंट्स में आती है, जिसमें वोग, वेस्टमिंस्टर, वेस्टमिंस्टर ब्लैक, वोग एसई, ऑटोबायोग्राफी, रेंज रोवर फिफ्टी और एसवी ऑटोबायोग्राफी शामिल है।

रेंज रोवर इंजन विकल्पों के आधार पर 16 अलग-अलग मॉडलों में पेश की जाएगी। इसके अलावा, केवल वोग ट्रिम को स्टेंडर्ड व्हीलबेस का विकल्प मिलता है, बाकी सभी को लंबा व्हीलबेस मिलेगा। 2021 रेंज रोवर के इंजन विकल्पों में 394 बीएचपी 3.0-लीटर 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन शामिल है जो कि माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ आता है।

2021 Range RoverPetrolDiesel
3.0 Petrol VogueRs. 1.97 croreRs. 1.97 crore
3.0 Petrol LWB VogueRs. 2.11 croreRs. 2.11 crore
3.0 Petrol LWB WestminsterRs. 2.18 croreRs. 2.18 crore
3.0 Petrol LWB Westminster BlackRs. 2.24 croreRs. 2.24 crore
3.0 Petrol LWB Vogue SERs. 2.32 croreRs. 2.32 crore
3.0 Petrol LWB AutobiographyRs. 2.58 croreRs. 2.58 crore
3.0 Petrol LWB Range Rover FiftyRs. 2.77 croreRs. 2.77 crore
3.0 Petrol LWB SVAutobiographyRs. 4.09 croreRs. 4.09 crore

2021 Range Rover and range rover sport-4

दूसरी ओर 3.0-लीटर 6-सिलेंडर वाला माइल्ड-हाइब्रिड डीज़ल इंजन यहाँ भी दिया गया है। भारत में लैंड रोवर की कुल 7 कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें लैंड रोवर रेंज रोवर (Rs 1.97 करोड़), लैंड रोवर रेंज रोवर velar (Rs 73.3 लाख), लैंड रोवर रेंज रोवर evoque (Rs 57.99 लाख) अपने-अपने सेगमेंट की सबसे पॉपुलर गाड़ियां हैं।

कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में रेंज रोवर इवोक, लैंड रोवर की सबसे सस्ती कार है। रेंज रोवर 1.97 करोड़ रूपए से शुरू होकर 4.09 करोड़ रूपए की कीमत तक जाने वाली लैंड रोवर कंपनी की सबसे महंगी कार है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...