भारत में 2021 लैंड रोवर डिफेंडर 90 हुई लॉन्च, कीमत 76.57 लाख रूपए से शुरू

land-rover-defender-90-8.jpg

लैंड रोवर डिफेंडर 90 को तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिसमें 2.0 लीटर पेट्रोल, 3.0 लीटर पेट्रोल और 3.0 लीटर डीजल इंजन शामिल है

जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने भारत में डिफेंडर 90 की बिक्री शुरू करने की अधिकारिक घोषणा की है। कंपनी ने यह घोषणा भारत में डिफेंडर 110 के सफल लॉन्च से उत्साहित होकर की है। भारत में डिफेंडर 90 की कीमतें 76.57 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) से शुरू होती हैं। शॉर्ट व्हीलबेस और कम ओवरहैंग नई डिफेंडर 90 को सबसे उत्कृष्ट ऑफ-रोडर एसयूवी बनाता है और कंपनी इसे अब तक की सबसे सक्षम लैंड रोवर के रूप में भी परिभाषित करती है।

खरीददारों के लिए नई डिफेंडर 90 तीन इंजन विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें पहला 2.0 लीटर पेट्रोल यूनिट है, जो कि 300 पीएस की पावर और 400 न्यूनट मीटर का टॉर्क विकसित करता है, जबकि दूसरा 3.0 लीटर पेट्रोल यूनिट है, जो कि 399 पीएस की पावर और 550 न्यूनट मीटर का टॉर्क उत्पन करता है। इसी तरह तीसरा इंजन विकल्प 3.0 लीटर डीजल है, जो कि 300 पीएस की पावर और 650 न्यूनट मीटर का टॉर्क विकसित करता है।

इस अवसर पर जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा कि भारत में डिफेंडर 110 की मांग मजबूत बनी हुई है और अब डिफेंडर 90 की शुरूआत डिफेंडर और लैंड रोवर ब्रांड की अपील को और भी बढ़ाने में मदद करेगी। हम प्रतिष्ठित लैंड रोवर डिजाइन के प्रतीक डिफेंडर 90 को पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

land-rover-defender-90-9.jpg

रोहित ने आगे कहा कि डिफेंडर 90 अब तक की सबसे रफ और सबसे कुशल लैंड रोवर है और यह बिना रुके ऑफ-रोड प्रदर्शन के साथ नए युग की कनेक्टिविटी प्रदान करता है। डिफेंडर 90 में नोवेटिव फ्रंट सेंट्रल जंप सीट के साथ छह सीटें प्रदान की जाती है और इसे 21वीं सदी की कई नई तकनीक मिलती हैं।

डिफेंडर 90 में लैंड रोवर का पीवी इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है जिसमें एक सहज इंटरफ़ेस और हमेशा ऑन रिस्पॉन्स के लिए इसकी अपनी बैक-अप बैटरी है। उन्नत सॉफ़्टवेयर-ओवर-द-एयर अपडेट यह भी सुनिश्चित करते हैं कि खरीददार हर समय नए सॉफ़्टवेयर से लाभान्वित हों, फिर वे चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों।

land-rover-defender-90-7.jpg

कॉन्फिगरेबल टेरेन रिस्पांस ड्राइवरों को एसयूवी के सेट-अप को सटीक ऑफ-रोड परिस्थितियों के अनुरूप ठीक करने की अनुमति देता है, जबकि इसमें टेरेन रिस्पांस 2 सिस्टम में एक नया वेड प्रोग्राम भी शामिल है जो पानी के माध्यम से ड्राइविंग करते समय सभी व्हीकल सिस्टम को जरूरत के अनुसार अनुकूलित करके अंतिम आश्वासन प्रदान करता है।

लैंड रोवर डिफेंडर 90 डिफेंडर और एक्स-डायनामिक वेरिएंट में एस, एसई और एचएसई स्पेसिफिकेशन पैक में उपलब्ध है जबकि डिफेंडर एक्स भी बिक्री पर है। खरीददारों के लिए इस एसयूवी के साथ चार एक्सेसरी पैक भी पेश किए जा रहे हैं, जिसमें एक्सप्लोरर, एडवेंचर, कंट्री और अर्बन पैक शामिल है। यह एक्सेसरीज प्रत्येक डिफेंडर को विशेष रूप से चयनित सीरीज के एन्हांसमेंट के साथ एक स्पेशल कैरेक्टर प्रदान करते हैं।