भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली 10 इलेक्ट्रिक कारें – टाटा से लेकर किआ तक

tata harrier ev-7

यहाँ हमने उन सभी इलेक्ट्रिक कारों को सूचीबद्ध किया है, जो भारत में अगले तीन वर्षों में लॉन्च होंगी

भारत में लगातार बढ़ रही इलेक्ट्रिक कारों की मांग के साथ प्रमुख ऑटोमेकर इस सेगमेंट की ओर रुख कर रहे हैं। आने वाले 2 से 3 सालों में 10 नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होने वाली हैं। अपने इस लेख में हम इन आगामी इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानेंगे।

1. टाटा पंच ईवी, कर्व ईवी और हैरियर ईवी

टाटा पंच ईवी, कर्व ईवी और हैरियर ईवी में एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की रेंज होने का दावा किया गया है। इलेक्ट्रिक पंच संभवतः कर्व ईवी और इलेक्ट्रिक हैरियर से पहले लॉन्च की जाएगी और इसे साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। पंच ईवी को नेक्सॉन ईवी के नीचे स्थित किया जाएगा जबकि अन्य दो इलेक्ट्रिक कारें अधिक प्रीमियम होंगी।

tata curvv-7

2. किआ इलेक्ट्रिक आरवी और ईवी 9

किआ वर्तमान में भारत के लिए एक इलेक्ट्रिक आरवी डेवलप कर रही है और इसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फ्लैगशिप ईवी9 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी भी इस दशक के मध्य तक आ जाएगी और डब्ल्यूएलटीपी साइकिल में इसकी 541 किमी की दावा की गई रेंज है। किआ EV9 अल्ट्रा-फास्ट 800 वोल्ट चार्जिंग क्षमता के साथ उपलब्ध है, जो बैटरी को केवल 15 मिनट में 239 किमी तक चलाने में मदद करती है।

kia ev9-3

3. मारुति सुजुकी ईवीएक्स और टोयोटा इलेक्ट्रिक एसयूवी

ईवीएक्स कॉन्सेप्ट को पहली बार 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था और कॉन्सेप्ट के डेवलप्ड वर्जन को जापान मोबिलिटी शो में पेश किया गया था। प्रोडक्शन-स्पेक eVX की वैश्विक शुरुआत 2024 के अंत में होने की उम्मीद है और इसे 2025 की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये 5-सीटर एसयूवी 550 किमी की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी। टोयोटा के 27PL प्लेटफॉर्म पर आधारित, eVX एक टोयोटा सिब्लिंग को भी जन्म देगी।

maruti suzuki eVX-13

4. महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 और बीई.05

महिंद्रा XUV.e8 को अगले साल के अंत में पेश किया जाएगा और इसके बाद 2025 में BE.05 पेश की जाएगी। महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसमें एक्सयूवी700 के साथ कई समानताएं होंगी। वहीं महिंद्रा को इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक पूरी नई बीई रेंज मिलने वाली है। इस रेंज का पहला प्रोडक्ट महिंद्रा बीई.05 होगा।

mahindra-xuv-e8.jpg

5. होंडा एलिवेट ईवी

होंडा का लक्ष्य 2030 तक भारत में पांच नए वाहन लाने का है और एलिवेट को हाइब्रिड वेरिएंट नहीं मिलने का एक कारण यह है कि 2026 में इसका एक इलेक्ट्रिक संस्करण लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि इसकी रेंज 500 किमी से अधिक होगी और यह आगामी महिंद्रा XUV.e8, मारुति सुजुकी eVX और टाटा कर्व ईवी जैसी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देने में सक्षम होगी।