Yamaha XSR155 को मिला नया मेटैलिक ब्लैक कलर, कीमत 1.58 लाख रुपये

Yamaha XSR 155 (7)

Yamaha XSR155 में 155 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10,000 आरपीएम पर 18.4 पीएस की पावर और 7,500 आरपीएम पर 14.2 एनएम का टॉर्क देता है

यामाहा ने आज भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय बाइक XSR155 को नए Metallic Black कलर ऑप्शन में पेश किया है और इसकी कीमत 1,58,990 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इस नए रंग के अलावा इस मोटरसाइकिल को Metallic Blue, Vivid Red, Metallic Grey और Greyish Green Metallic में ख़रीदा जा सकता है। नया रंग बाइक के नियो-रेट्रो स्टाइल को और ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है।

नए पेंट स्कीम में ब्लैक बॉडीवर्क के साथ गोल्ड रंग के अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जो इसके डिजाइन को और प्रीमियम बनाते हैं। स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, सिंपल बॉडी पैनल्स और क्लासिक स्टाइल डिटेलिंग को यह रंग और उभारता है। इसके अलावा बाइक में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।

XSR155 में 155 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसमें यामाहा की Variable Valve Actuation (VVA) तकनीक शामिल है। नया उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इंजन 10,000 आरपीएम पर 18.4 पीएस की पावर और 7,500 आरपीएम पर 14.2 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है।

Yamaha XSR 155 (8)

यह बाइक यामाहा के प्रसिद्ध Deltabox फ्रेम पर आधारित है और इसका कर्ब वेट 137 किलोग्राम है। आकार की बात करें तो इसकी लंबाई 2,005 मिमी, चौड़ाई 805 मिमी और ऊंचाई 1,080 मिमी है, जबकि व्हीलबेस 1,325 मिमी है। सीट की ऊंचाई 810 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक और 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

सस्पेंशन के लिए आगे अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे लिंक्ड-टाइप मोनोक्रॉस सेटअप के साथ एल्यूमीनियम स्विंगआर्म मिलता है। ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-चैनल एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है। पिछले साल नवंबर में लॉन्च के बाद से XSR155 उन राइडर्स के बीच लोकप्रिय रही है जो रेट्रो लुक और स्पोर्टी परफॉर्मेंस का बेहतरीन मिश्रण चाहते हैं।

Yamaha XSR 155 (9)

इस नए कलर ऑप्शन पर यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन हाजीमे आओता ने कहा कि “Metallic Black XSR155 सिर्फ एक नया रंग नहीं है, बल्कि यह उन राइडर्स के साथ हमारे जुड़ाव को और मजबूत करता है जो अलग पहचान, परफॉर्मेंस और स्टाइल एक साथ चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी ऐसी बाइक लाती रहेगी, जो ग्राहकों को गर्व महसूस कराए और शानदार राइडिंग अनुभव दे।”