एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मारुति सुजुकी ने अगली पीढ़ी की स्विफ्ट के लिए अपने संभावित आपूर्तिकर्ताओं को बोली लगाने का निमंत्रण भेजा है
सुजुकी वर्तमान में चौथे जेनरेशन की स्विफ्ट पर कार्य कर रही है। कथित तौर पर जिसकी वैश्विक शुरूआत साल 2022 में होगी। इस तरह प्रतीत होता है कि मारुति सुजुकी ने भी अपने इस टॉप सेलिंग हैचबैक के नए जेनरेशन हैचबैक पर कार्य करना शुरू कर दिया है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस इंडो-जापानी कार निर्माता कंपनी ने नई जेनरेशन स्विफ्ट के लिए अपने संभावित विक्रेताओं से कोटेशन के लिए अनुऱोध किया है।
चौथे जेनरेशन की स्विफ्ट को YED कोडनेम दिया गया है और इसे मौजूदा मॉडल के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म के अपग्रेड वर्जन पर विकसित किया जाएगा। नए मॉडल में स्पोर्टियर एक्सटीरियर डिज़ाइन होने की उम्मीद है और इंटीरियर को फिर से अपग्रेड किया किया जाएगा। कार को मौजूदा जेनरेशन की तुलना में कई नई सुविधाएँ और इक्वीपमेंट मिलने की उम्मीद है, जबकि इसकी सेफ्टी को भी बढ़ाया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई सुजुकी स्विफ्ट को स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो कि कार के माईलेज को सुधारने में मदद करेगी और उत्सर्जन भी कम करेगी। इसके अलावा नई स्विफ्ट स्पोर्ट के साथ 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध होगा। हालांकि इंडियन स्पेक स्विफ्ट को मौजूदा मॉडल की तरह 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है।

वर्तमान में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है, जबकि ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी शामिल है। मारुति नई जेनरेशन स्विफ्ट में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम को भी पेश कर सकती है और अगले साल इसके वैश्विक अनावरण होने की उम्मीद है।
हाल ही में सामने आई एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी मॉडल को 2023 में यूरोपीय बाजारों में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। मारुति सुजुकी संभवतः 2024 में भारतीय बाजार में चौथे जनरेशन की स्विफ्ट को लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी की ओर से अभी नई जेनरेशन मारूति स्विफ्ट के लिए अधिकारिक पूष्टि किया जाना बाकी है।

बता दें कि वर्तमान में स्विफ्ट सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है और साल की शुरूआत में इसके फेसलिफ्ट वर्जन को पेश किया गया था। नई कार में थोड़ा अपडेट स्टाइल के साथ-साथ ज्यादा पावरफुल इंजन दिया गया है। भारत में स्विफ्ट की कीमत 5.73 लाख रूपए से लेकर 8.41 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रूपए है और इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, टाटा टियागो और फोर्ड फीगो जैसी कारों से है।