अक्टूबर 2023 में महिंद्रा कारों पर वेटिंग पीरियड – स्कॉर्पियो, XUV700, थार

अक्टूबर 2023 के महीने में थार रियर व्हील ड्राइव के लिए 70 सप्ताह तक की प्रतीक्षा अवधि है

महिंद्रा की नई कारों को ग्राहकों ने बहुत पसंद किया है और इन्हें अच्छी बुकिंग भी मिली है, लेकिन इनकी डिलीवरी के लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है। इन कारों में सबसे बड़ा नाम स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी700 और थार रियर व्हील ड्राइव का रहा है। ज्यादा मांग के कारण चुनिंदा वेरिएंट के लिए काफी ज्यादा प्रतीक्षा अवधि का सामना करना पड़ा है। हालाँकि महिंद्रा ने अपने उत्पादन को बढ़ाकर इसे कम करने का प्रयास जरूर किया है।

लेकिन अभी भी कई ऐसे वेरिएंट है, जो इस दीवाली तक भी लोगों को नहीं मिल सकेंगे। लिहाजा इस लेख में हमने आपको स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी700 और थार के प्रत्येक वेरिएंट के लिए प्रतीक्षा अवधि की जानकारी दी है। महिंद्रा स्कॉर्पियो N Z2 वेरिएंट में मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस डीजल इंजन के लिए 30 सप्ताह तक की प्रतीक्षा अवधि है, जबकि Z4 पेट्रोल मैनुअल ट्रिम के लिए 45 सप्ताह तक का इंतज़ार करना पड़ेगा।

वहीं ग्राहकों को महिंद्रा स्कॉर्पियो एन Z6 डीजल मैनुअल ट्रिम के लिए 40 सप्ताह तक का इंतज़ार करना पड़ेगा, तो वहीं हाई-स्पेक महिंद्रा स्कॉर्पियो एन Z8 डीजल एमटी की डिलीवरी के लिए 50 सप्ताह तक का समय लगेगा। कहने का अर्थ है कि Z4 को छोड़कर प्रत्येक वैरिएंट में सभी डीजल/MT कॉम्बो की प्रतीक्षा अवधि सबसे ज्यादा है।

mahindra scorpio n-11
Pic Source: pawan kumar
महिंद्रा स्कार्पियो एन वेरिएंटवेटिंग पीरियड
1. Z230 हफ्ते तक
2. Z445 हफ्ते तक
3. Z640 हफ्ते तक
4. Z850 हफ्ते तक
5. Z8L50 हफ्ते तक

रेंज-टॉपिंग Z8L के लिए 50 सप्ताह तक की प्रतीक्षा है, जबकि ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) वाले वेरिएंट के लिए यह 40 सप्ताह तक जाती है। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी700 के एंट्री-लेवल MX, AX3 और AX5 ट्रिम्स के लिए 40 सप्ताह तक की प्रतीक्षा अवधि है और ये सभी पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आते हैं।

एक्सयूवी700 के AX7 वेरिएंट के लिए 20 से 22 सप्ताह की प्रतीक्षा अवधि है, जबकि AX7L वेरिएंट को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को 28 से 30 सप्ताह तक का इंतजार करना होगा। 4WD कॉन्फ़िगरेशन के साथ महिंद्रा थार कन्वर्टिबल टॉप वैरिएंट पर 20 से 24 सप्ताह की प्रतीक्षा अवधि है, जबकि हार्ड टॉप डीजल 4WD और हार्ड टॉप पेट्रोल 4WD के लिए क्रमशः 24 सप्ताह और 20 सप्ताह तक की प्रतीक्षा अवधि है।

mahindra XUV700-31

महिंद्रा XUV700 और थार वेटिंग पीरियड
1. महिंद्रा XUV700 MX40 हफ्ते तक
2. महिंद्रा XUV700 AX340 हफ्ते तक
3. महिंद्रा XUV700 AX540 हफ्ते तक
4. महिंद्रा XUV700 AX722 हफ्ते तक
5. महिंद्रा XUV700 AX7L30 हफ्ते तक
6. महिंद्रा थार 4WD24 हफ्ते तक
7. महिंद्रा थार RWD70 हफ्ते तक

महिंद्रा थार रियर व्हील ड्राइव के हार्ड टॉप डीजल वेरिएंट के लिए प्रतिक्षा अवधि 65 से 70 सप्ताह के बीच है, जो कि सबसे ज्यादा है। हालाँकि हार्ड टॉप पेट्रोल वैरिएंट की प्रतीक्षा अवधि केवल 16 से 20 सप्ताह तक है।