
इस महीने महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर डेढ़ साल का वेटिंग पीरियड है, वहीं थार रियर व्हील ड्राइव के लिए भी इतना ही इंतजार करना पड़ सकता है
जून 2023 में नियमित बोलेरो को बुक करके आप इसे कुछ हफ्तों का इंतजार करके घर ला सकेंगे। वहीं बोलेरो नियो के लिए आपको एक महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की डिलीवरी के लिए आपको 8 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
तीन दरवाजों वाली महिंद्रा थार के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की भी मार्केट में तगड़ी मांग है। अगर आप थार का हार्ड टॉप डीजल वेरिएंट लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको डेढ़ साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, इसका पेट्रोल वेरिएंट केवल एक महीने में डिलीवर हो जाएगा। जो लोग थार 4WD खरीदना चाहते हैं, उनके लिए प्रतीक्षा अवधि केवल तीन से चार सप्ताह की है।
वहीं, महिंद्रा XUV300 के बेस W4 वेरिएंट के लिए 10 महीने तक का वेटिंग पीरियड है। हालांकि, मिड-स्पेक W6 में चार महीने, W8 में भी चार महीने, W8 ऑप्शनल में केवल छह सप्ताह और टॉप-स्पेक ऑटोमैटिक ट्रिम में 17 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड है।

महिंद्रा मॉडल | वेटिंग पीरियड |
1. महिंद्रा बोलेरो नियो | 1 महीनें तक |
2. महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक | 8 महीनें तक |
3. महिंद्रा थार रियर व्हील ड्राइव | 18 महीनें तक |
4. महिंद्रा थार 4WD | 1 महीनें तक |
5. महिंद्रा XUV300 | 10 महीनें तक |
6. महिंद्रा XUV700 | 14 महीनें तक |
7. महिंद्रा स्कार्पियो एन | 18 महीनें तक |
कंपनी के लाइनअप में उपलब्ध अन्य कारों के लिए वेटिंग पीरियड काफी कम है। मिड-लेवल महिंद्रा स्कार्पियो एन Z4 ट्रिम के लिए 70 से 75 सप्ताह (डेढ़ साल तक) की प्रतीक्षा अवधि है, जबकि Z2 में यह 50 से 55 सप्ताह तक जाती है। यही वेटिंग Z6 डीजल और Z8 वेरिएंट पर भी लागू है। टॉप-स्पेक Z8 L 40 सप्ताह तक के वेटिंग पीरियड पर उपलब्ध है।
महिंद्रा XUV700 की प्रतीक्षा अवधि हाल के दिनों में काफी कम हो गई है, लेकिन ब्रांड अभी भी मालिकों से चुनिंदा वेरिएंट (AX7 L) के लिए 14 महीने तक का इंतजार करने के लिए कह रहा है। महिंद्रा XUV700 के एंट्री-लेवल एमएक्स और एएक्स3 वेरिएंट की प्रतीक्षा अवधि जून 2023 में साढ़े छह महीने और सात महीने के बीच है। वहीं, AX5 ट्रिम के लिए 8 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि AX7 में यह 47 और 50 सप्ताह (13 महीने तक) के बीच है।

महिंद्रा फिलहाल XUV300 के फेसलिफ्टेड वर्जन पर काम कर रही है, जबकि बोलेरो नियो प्लस को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। वहीं कुछ दिन पहले ही BE.05 इलेक्ट्रिक एसयूवी के टेस्टिंग प्रोटोटाइप की पहली तस्वीर सामने आई है।